19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराजनीतिप्रोटेम स्पीकर पर कांग्रेस ने फिर उठा दिए सवाल, संसद सत्र कल...

प्रोटेम स्पीकर पर कांग्रेस ने फिर उठा दिए सवाल, संसद सत्र कल से हो रहा शुरू

Published on

नई दिल्ली

मोदी 3.0 में लोकसभा का पहला सत्र कल यानी 24 जून से शुरू हो रहा है लेकिन विपक्ष प्रोटेम स्पीकर को लेकर लगातार सवाल खड़े कर रहा है। प्रोटेम स्पीकर के चयन को लेकर इंडिया गठबंधन में शामिल दल खासकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। एक दिन पहले यह खबर सामने आई कि बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने के बाद इंडिया गठबंधन अब नए सदस्यों को शपथ दिलाने में महताब की सहायता करने की भूमिका को अस्वीकार कर सकता है। वहीं कांग्रेस की ओर से कहा गया कि कांग्रेस के आठ बार के लोकसभा सांसद कोडिकुन्निल सुरेश की अनदेखी इसलिए की गई क्योंकि वह दलित हैं। इसका जवाब बीजेपी की ओर यह कह कर दिया गया कि वह लगातार सांसद नहीं है। अब इस पर एक बार फिर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि बीजेपी जो गलत तर्क दे रही है तो फिर भाजपा सांसद रमेश जिगाजिनागी को प्रोटेम स्पीकर क्यों नहीं बनाया।

प्रोटेम स्पीकर को लेकर कांग्रेस ने फिर उठाए सवाल
जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस के कोडिकुन्निल सुरेश (जो अपने 8वें कार्यकाल में हैं) को प्रोटेम स्पीकर होना चाहिए था। लेकिन भाजपा के भर्तृहरि महताब को इस कमजोर आधार पर नियुक्त किया गया है कि उनका दावा अधिक है क्योंकि यह उनका लगातार 7वां कार्यकाल है। जयराम रमेश ने कहा कि यदि इस तर्क को अपनाया जाता है तो बीजेपी सांसद रमेश जिगाजिनागी जो लगातार 7वीं बार सांसद हैं उनके नाम पर विचार क्यों नहीं किया गया। क्या इसलिए कि वह सुरेश की तरह दलित हैं।

कोडिकुन्निल सुरेश की अनदेखी पर क्या बोले थे संसदीय कार्य मंत्री
कांग्रेस प्रोटेम स्पीकर को लेकर लगातार यह आरोप लगा रही है कि दलित समुदाय से होने के कारण कोडिकुन्निल सुरेश को बीजेपी सरकार ने नजरअंदाज किया। विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि सबसे लंबे समय तक बिना किसी रुकावट के सेवा देने वाले सांसद को इस पद के लिए चुना जाता है। महताब बिना किसी ब्रेक के सात बार लोकसभा के सदस्य हैं। उन्होंने के सुरेश के नाम का जिक्र किया और कहा कि उनके कुल आठ कार्यकाल हैं, लेकिन 2004 और 1998 में ब्रेक थे। कोई उल्लंघन नहीं हुआ है। अब इस जवाब पर एक बार फिर कांग्रेस सवाल उठा रही है।

कल से शुरू हो रहा है लोकसभा सत्र
ओडिशा की कटक लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद महताब को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 95(1) के तहत प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया था ताकि वे 26 जून को अध्यक्ष के चुनाव तक अध्यक्ष के कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। 18वीं लोकसभा के शुरुआती संसद सत्र का आगाज 24 जून से होने जा रहा है। इसी के साथ संसद के दोनों सदनों में टकराव की संभावना भी दिखाई देने लगी है। इस सत्र में जहां एक ओर सरकार की प्राथमिकता नए लोकसभा स्पीकर का चुनाव, सदस्यों का शपथ ग्रहण से लेकर राष्ट्रपति द्वारा संसद के दोनों सदनों के लिए संयुक्त अभिभाषण और उस पर धन्यवाद चर्चा प्रस्ताव होना है। सत्र में टकराव की शुरुआत प्रोटेम स्पीकर (अस्थायी अध्यक्ष) की नियुक्ति के साथ ही हो गई।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...