11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराजनीतिये क्या! राहुल गांधी के राइट हैंड से गले मिलने लगे BJP...

ये क्या! राहुल गांधी के राइट हैंड से गले मिलने लगे BJP के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह

Published on

नई दिल्ली/बेगूसराय

18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन लोकतंत्र की खूबसूरती के कई रंग दिखे। कुछ रंग संदन के अंदर तो कुछ सदन के बाहर भी दिखे। संसद भवन के बाहर सीढ़ियों पर बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल से गले मिलते दिखे। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों खेमे के कद्दावर नेताओं का यूं गले मिलना लोकतंत्र के मंदिर में बेहद सुखद अहसास कराता दिखा।

क्या हुआ संसद भवन की सीढ़ियों पर
दरअसल, सोमवार को 18वीं लोकसभा का पहले सत्र में दोपहर बाद कार्यवाही स्थगित होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद केसी वेणुगोपाल और के सुरेश सीढ़ियों पर खड़े होकर कुछ बातें कर रहे थे। तभी पीछे से केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी के फायरब्रांड सांसद आते हैं। गिरिराज सिंह पीछे से ही केसी वेणुगापाल के कंधे पर थपकी देते हैं। तभी केसी वेणुगोपाल उन्हें देखते हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

गिरिराज सिंह और केसी वेणुगोपाल गले मिलते हैं। इस दौरान गिरिराज के सुरेश से भी हाथ मिलाते हैं। मुस्कुराहट के साथ तीनों नेताओं के बीच कुछ बातचीत होती है, जिसके बाद गिरिराज सिंह हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए वहां से चले जाते हैं।

यहां बता दें कि केसी वेणुगोपाल कांग्रेस वर्किंग केमेटी के वरिष्ठ मेंबर हैं। साथ ही राहुल गांधी के वह राजनीतिक सलाहकार माने जाते हैं। माना जाता है कि मौजूदा वक्त में कांग्रेस पार्टी में जीतने भी बड़े फैसले लिए जाते हैं, उसमें केसी वेणुगोपाल का अहम रोल होता है। इतना ही नहीं, पार्टी स्तर पर जब कभी कोई फैसला होता है तो पार्टी का पक्ष रखने के लिए केसी वेणुगोपाल ही मीडिया से मुखातिब होते हैं।

वहीं गिरिराज सिंह बीजेपी के फायरब्रांड नेता माने जाते हैं। गिरिराज सिंह मुखर होकर कांग्रेस को लताड़ लगाते देखे जाते हैं। राजनीतिक गलियारों में गिरिराज सिंह की छवि एक ऐसे नेता के रूप में है जो जिन्हें कांग्रेस फूटी आंख नहीं सुहाती है। ऐसे में गिरिराज सिंह का केसी वेणुगोपाल से संसद भवन में इतने भाव से मिलना वाकई किसी संयोग से कम नहीं है। साथ ही देश की जनता के लिए गर्व करने का भी मौका है कि भारत के लोकतंत्र की तस्वीर कितनी खूबसूरत है।

इससे पहले सदन के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बतौर सांसद शपथ लेने के बाद विपक्षी नेताओं की तरफ हाथ जोड़कर उन्हें नमस्कार किया। इसके जवाब में राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने भी हाथ जोड़कर उनके नमस्कार का जवाब दिया।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...