10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराजनीतिजेपी नड्डा ने कल्लाकुरिची के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष को लिखा पत्र,...

जेपी नड्डा ने कल्लाकुरिची के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष को लिखा पत्र, जहरीली शराब पीने से अब तक 58 लोग गंवा चुके हैं जान

Published on

नई दिल्ली,

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. सोमवार को ये संख्या 58 हो गई, जबकि रविवार को ये संख्या 56 थी. जहरीली शराब पीने की वजह से अभी-भी कई लोगों हॉस्पिटलों में भर्ती हैं, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. इस मामले की जांच CBCID कर रही है.

अब इस मुद्दे पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पत्र लिखा है. जेपी नड्डा ने उनसे (खड़गे) कहा कि आप संविधान बचाने का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन तमिलनाडु में नकली जहरीली शराब पीने से 50 ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. साथ ही बीजेपी अध्यक्ष ने उन्हें (खड़गे) इस मुद्दे पर संसद भवन स्थित प्रेरणा स्थल पर विरोध प्रदर्शन साथ में देने के लिए भी आमंत्रित किया है.

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तमिलनाडु में जहरीली शराब के मुद्दे को लेकर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा. उन्होंने कांग्रेस और डीएमके सरकार पर सवाल उठाते हुए पत्र में लिखा, आप संविधान बचाने का मुद्दा उठा रहे हैं. लेकिन तमिलनाडु में नकली जहरीली शराब पीने से 50 ज़्यादा लोगों की मृत्यु हो गई है. जिनमें ज्यादातर दलित हैं. इसके लिए डीएमके और इंडी गठबंधन जिम्मेदार है.

‘कुछ मुद्दों पर है पार्टी लाइन से ऊपर उठने की जरूरत’
उन्होंने जोर देकर पत्र में कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, करुणापुरम में बड़े पैमाने पर अनुसूचित जाति की आबादी है. जिन्हें तमिलनाडु में गरीबी और भेदभाव के कारण कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. इसके बारे में मुझे आश्चर्य हुआ कि जब इतनी बड़ी आपदा आई है तो आपके नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी ने इस पर चुप्पी साध रखी है. कुछ मुद्दों के लिए हमें पार्टी लाइनों से ऊपर उठने की आवश्यकता है और एससी-एसटी समुदाय का कल्याण और सुरक्षा ऐसा ही एक मुद्दा है.

बीजेपी ने की CBI जांच की मांग
बीजेपी अध्यक्ष ने आगे कहा कि आज सही मायने में “न्याय” पर बात करने का समय है. न कि इसे एक असफल राजनीतिक वंशवाद की शुरुआत के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक आकर्षक अभियान नारे तक सीमित करने का. आज तमिलनाडु और पूरा एससी समुदाय के लोग कांग्रेस पार्टी और विशेष रूप से राहुल गांधी, इंडिया ब्लॉक के नेताओं की दोहरी बातें देख रहे हैं. भाजपा ने तमिलनाडु में जहरीली शराब त्रासदी की सीबीआई जांच की मांग की है

 

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...