10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeराजनीतिNDA कल करेगा लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार का ऐलान, 26 जून...

NDA कल करेगा लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार का ऐलान, 26 जून को होना है चुनाव

Published on

नई दिल्ली,

संसद के निचले सदन लोकसभा  के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सियासी उठापटक जारी है. इसमें उम्मीदवारों के बीच दमदार मुकाबला देखने के मिल सकता है. 26 जून को निर्धारित अध्यक्ष चुनाव से एक दिन पहले मंगलवार को इस पद के लिए एनडीए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकता है. कैंडिडेट को मंगलवार दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करना होगा.

बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब 18वीं लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर बने हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 95(1) के तहत कटक से बीजेपी सदस्य भर्तृहरि महताब को अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया है. वे लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव तक लोकसभा के पीठासीन अधिकारी के कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे और नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव करवाएंगे.

लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को होगा चुनाव
अध्यक्षों के पैनल के बाद, प्रोटेम स्पीकर मंत्रिपरिषद को लोकसभा सदस्यों के रूप में शपथ दिलाएंगे. राज्यों के सदस्य अगले दो दिनों में वर्णानुक्रम के अनुसार शपथ लेंगे. लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव बुधवार को होगा और प्रधानमंत्री इसके तुरंत बाद सदन में अपने मंत्रिपरिषद का परिचय कराएंगे. राष्ट्रपति 27 जून को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने वाले हैं. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस 28 जून को शुरू होगी. उम्मीद है कि प्रधानमंत्री 2 या 3 जुलाई को बहस का जवाब देंगे.

यहां देखिए संसद सत्र की पूरी टाइमलाइन
25 जून- नव निर्वाचित सांसदों की शपथ
26 जून- लोकसभा स्पीकर का चुनाव
27 जून- संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण
28 जून- संसद में मंत्रिपरिषद सदस्यों का परिचय सत्र, पीएम मोदी कराएंगे परिचय
29 जून- अवकाश
30 जून- अवकाश
1 जुलाई- राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा
2 जुलाई- पीएम मोदी बहस पर दे सकते हैं जवाब
3 जुलाई- पीएम मोदी का जवाब

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...