17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराजनीतिआतिशी को डॉक्टरों ने दी एडमिट होने की सलाह, अनशन के चौथे...

आतिशी को डॉक्टरों ने दी एडमिट होने की सलाह, अनशन के चौथे दिन 2 KG वजन घटा

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार से अनशन सत्याग्रह कर रही हैं. सोमवार को उनकी जांच के लिए लोक नायक अस्पताल से डॉक्टरों की टीम पहुंची, डॉक्टरों की टीम ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है. साथ डॉक्टरों ने बताया कि आतिशी के बीपी (ब्लड प्रेशर) में लगातार गिरावट हो रही है.

डॉक्टर की टीम ने आतिशी के चेप-अप के बाद मंच से घोषणा की कि उन्हें मौजूद स्वास्थ्य स्थितियों के साथ अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई है, क्योंकि उनका 2.2 किलोग्राम वजन कम हो गया है. आज उनका वजन 63.6 किलोग्राम है और उनका बीपी भी लो है. वहीं, डॉक्टरों की सलाह पर आतिशी ने हॉस्पीटल में भर्ती होने से इनकार कर दिया है.

जारी रखूंगी अनशन: आतिशी
आतिशी ने कहा, “मेरा बीपी और शुगर लेवल गिर रहा है और मेरा वजन कम हो गया है. केटोन का लेवल भी बहुत अधिक है जो लंबे समय में हानिकारक प्रभाव डाल सकता है.” इन चेतावनियों के बावजूद, उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने से इनकार करते हुए कहा, “चाहे मेरे शरीर को कितना भी कष्ट हो, मैं तब तक अनशन जारी रखूंगी जब तक कि हरियाणा पानी नहीं छोड़ देता.”उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली का सारा पानी पड़ोसी राज्यों से आता है. हरियाणा की भाजपा सरकार ने दिल्ली के हिस्से का 100 एमजीडी या 46 करोड़ लीटर से अधिक पानी रोक दिया है.

AAP के मंत्री और विधायकों ने की बैठक
दिल्ली के जल संकट पर देश के प्रधानमंत्री की चुप्पी और जल मंत्री की सेहत के मद्देनजर सभी मंत्रियों ने आज अनशन स्थल पर बैठक की. बैठक में दो मुद्दों पर चर्चा हुई है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली और देश प्रचंड गर्मी की मार झेल रहा है. दिल्ली को ज़्यादा पानी मिलना चाहिए था, लेकिन निर्धारित पानी में से 100 MGD पानी रोका गया. 46 करोड़ लीटर पानी दिल्ली को नहीं मिल रहा है. दिल्ली सरकार ने हर दरवाजा खटखटाया, लेकिन दिल्ली के लोग देश के नागरिक हैं. इसलिए मामले में प्रधानमंत्री हस्तक्षेप करने की मांग कर रहे हैं, पर देश के प्रधानमंत्री अनशन के 4 दिन बाद भी चुप हैं. हरियाणा 100 MGD पानी क्यों रोक रहा है.

उन्होंने यह भी कहा कि हम दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और सभी अधिकारियों को वजीराबाद, बवाना में फ्लो मीटर की रीडिंग और यमुना के जलस्तर को देखने के लिए आमंत्रित करते हैं. हरियाणा द्वारा छोड़े गए पानी के लिए डेटा उपलब्ध है और वे स्वयं देख सकते हैं कि कैसे पानी कम हो गया है.बता दें कि दिल्ली पानी की कमी से जूझ रही है, आतिशी ने भाजपा के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार पर प्रति दिन 100 मिलियन गैलन (एमजीडी) पानी नहीं जारी करने का आरोप लगाया है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में 28 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...