17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराजनीतिमोदी 3.0 में जेपी नड्डा को बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में बनाए गए...

मोदी 3.0 में जेपी नड्डा को बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में बनाए गए सदन के नेता

Published on

नई दिल्ली,

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया है.इस महीने की शुरुआत में, नड्डा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का पदभार संभाला था. उन्हें रसायन और उर्वरक मंत्रालय भी सौंपा गया था. सदन के नेता के रूप में नड्डा पीयूष गोयल की जगह लेंगे. प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल के दौरान पीयूष गोयल राज्यसभा में सदन के नेता रहे थे.

मंत्रियों के शपथग्रहण के बाद से ही ऐसी अटकलें थीं कि जेपी नड्डा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ देंगे, जब उन्होंने 2020 में मौजूदा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जगह ली थी. हालांकि, इसपर पार्टी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है और ऐसा लगता है कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर भी बने रहेंगे.पार्टी कानूनों के मुताबिक, सभी राज्यों के 50 फीसदी में संगठन चुनाव पूरा होने के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाता है, जो लगभग छह महीने तक चलने की संभावना है.

जेपी नड्डा कौन हैं?
जेपी नड्डा 1975 में सुर्खियों में आया, जब उन्होंने बिहार आंदोलन के लिए एक कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक करियर शुरुआत की, जिसे जेपी आंदोलन के रूप में भी जाना जाता है. इसके बाद, वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में शामिल हो गए. पटना विश्वविद्यालय में छात्र केंद्रीय संघ का चुनाव लड़े और 1977 में सचिव बने.

जेपी नड्डा 1977 से 1979 के बीच रांची में छात्र राजनीति में सक्रिय रूप से शामिल रहे. वे पहली बार 2012 में हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुने गए और 2014 में उन्हें बीजेपी के संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाया गया. इससे पहले, उन्होंने 1993 से 2007 तक तीन बार हिमाचल प्रदेश की बिलासपुर विधानसभा में विधायक के रूप में भी काम किया.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...