15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यगोल्डन टेम्पल में योगासन करने पर फैशन डिजाइनर को मिली जान से...

गोल्डन टेम्पल में योगासन करने पर फैशन डिजाइनर को मिली जान से मारने की धमकी

Published on

वडोदरा,

अमृतसर के गोल्डन टेम्पल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगासन करने के बाद वडोदरा की एक फैशन डिजाइनर को जान से मारने की धमकी मिली है. इसके बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की है. फैशन डिजाइनर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अर्चना मकवाना ने 21 जून को गोल्डन टेम्पल में शीर्षासन किया था. इसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं.

इन तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनको ट्रोल किया था. उनकी आलोचना के साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकियां भी दी गईं. उन्होंने इसके लिए माफी मांगी और कहा कि उनका कभी किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था. इसके बावजूद एक खास समूह के लोगों ने उनके खिलाफ निगेटिव कैंपेन चलाया.

पंजाब पुलिस ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद रविवार को अर्चना मकवाना के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए (किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण इरादा) के तहत मामला दर्ज किया है. वडोदरा के एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि फैशन डिजाइनर को सुरक्षा दी गई है.

उन्होंने कहा, “अर्चना मकवाना को रविवार से एक सप्ताह की अवधि के लिए स्थानीय स्तर पर पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर बढ़ाया जा सकता है.” सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई अपनी तस्वीरों के लिए आलोचना मिलने के बाद मकवाना ने उन्हें हटा दिया और एक वीडियो में माफ़ी भी मांगी है. उन्होंने कहा कि फिटनेस का संदेश देने के लिए पवित्र स्थान पर योग किया था.

अर्चना मकवाना ने कहा, “मैंने योग दिवस पर धन्यवाद देने के लिए शीर्षासन किया था. किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मेरा कोई इरादा नहीं था. मुझे बुरा लगा कि ये बात किसी को अच्छी नहीं लगी. मेरा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था. मैं माफी मांगती हूं. मुझे गलत समझा गया. मुझे जान से मारने की धमकियां और गालियां दी गई. सुरक्षा देने के लिए पुलिस को धन्यवाद.”

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this