11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedदुनिया भर के देश क्यों लगा रहे चीनी पर टैक्स? WHO भी...

दुनिया भर के देश क्यों लगा रहे चीनी पर टैक्स? WHO भी दे चुका है सलाह, यहां समझ लीजिए इसके मायने

Published on

नई दिल्ली

भारत समेत दुनिया भर में मोटापा एक बड़ी समस्या बन गई है। इस बीच जर्मनी अपने यहां मोटापा कम करने और लोगों की हेल्थ के मद्देनजर चीनी पर टैक्स लगाने का प्लान बना रही है। जर्मनी से पहले कई देश शुगर यानी चीनी पर टैक्स लगा चुके हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार जर्मनी में करीब आधे व्यस्क मोटापे के शिकार हो रहे हैं। वहां हर पांच में एक व्यक्ति मोटापे का शिकार है। इसके साथ ही 7 फीसदी लोग डायबिटीज के मरीज हैं और ये संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में जर्मनी सरकार चीनी पर टैक्स लगाने के लिए नियम लागू कर सकती है।

WHO भी दे चुका है चीनी पर टैक्स लगाने की सलाह
2018 में हुई एक स्टडी के अनुसार, अब तक 28 देश खाने-पीने की चीजों में चीनी पर टैक्स लगा चुके हैं। कई और देश इस टैक्स को लागू करने के बारे में सोच रहे हैं। WHO ने भी 2016 में शुगर वाले खाद्य पदार्थों पर 20% या उससे ज्यादा टैक्स लगाने की सलाह दी थी, ताकि लोग चीनी के इस्तेमाल को कम करें। इसके बाद दुनिया के कई देशों ने चीनी पर टैक्स लगाने पर विचार करना शुरू कर दिया। चीनी पर टैक्स लगाने के फायदों को समझना बेहद जरूरी है। ये कदम किसी भी देश के लिए आसान तो नहीं है, लेकिन लोगों की हेल्थ को देखते हुए बीमारियों को कम करने में चीनी पर टैक्स एक कारगर रणनीति हो सकती है। इससे लोगों की हेल्थ तो अच्छी होगी ही साथ ही टैक्स के पैसों को अन्य स्वास्थ्य योजनाओं में लगाया जा सकेगा।

कैसे लगेगा चीनी पर टैक्स?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, चीनी की खपत कम करने के लिए जर्मनी और अन्य देश चीनी पर टैक्स लगाने पर विचार कर रहा है। ये टैक्स मीठी ड्रिंक्स और खाने-पीने की चीजों पर लगाया जाएगा। इन खाद्य पदार्थों में ज्यादा चीनी होगी, उस पर टैक्स ज्यादा लगेगा। इस टैक्स से होने वाली कमाई का इस्तेमाल सरकार स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं और लोगों को जागरुक करने में करेगी। वहीं लोगों की सेहत को इससे फायदा होगा। लोग चीनी वाले मीठे ड्रिंक्स और स्नैक्स खाने से बचेंगे। मेक्सिको और ब्रिटेन जैसे देशों में इस तरह का टैक्स पहले ही लगाया जा चुका है। टैक्स लगने के बाद लोगों ने चीनी की खपत कम कर दी।

चीनी पर टैक्स से क्या-क्या फायदा?
हेल्थ एक्सपर्ट्स अच्छे स्वास्थ्य के लिए चीनी कम खाने की सलाह देते हैं। ज्यादा चीनी खाने-पीने से हृदय रोग और कैंसर जैसे गंभीर रोगों की संभावना बढ़ जाती है। वहीं चीनी कम खाने से एनर्जी लेवल बढ़ता है, वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है और पूरी सेहत बेहतर होती है। कम चीनी खाने से त्वचा भी अच्छी रहती है और मेटाबॉलिक सिंड्रोम का खतरा भी कम होता है। वहीं दूसरी ओर चीनी पर टैक्स लगाने से सरकार को अच्छी खासी कमाई हो सकती है. इन पैसों का इस्तेमाल स्वास्थ्य कार्यक्रमों, लोगों को शिक्षित करने और देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में किया जा सकता है। भारत में भी सरकार चीनी पर टैक्स लगाने पर विचार कर सकती है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...