15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्य'मेरे यहां लड़का हुआ...', आशीर्वाद लेने के बहाने किन्नर के घर में...

‘मेरे यहां लड़का हुआ…’, आशीर्वाद लेने के बहाने किन्नर के घर में लूट, घटना CCTV में कैद

Published on

सहारनपुर,

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. आशीर्वाद लेने बहने तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर किन्नर के घर में घुस गए. इसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया. लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वादी की तहरीर पर बदमाशों की तलाश में जुटी है. साथ ही पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

किन्नर महुआ का घर क़ुतुबशेर क्षेत्र के पटेल के पास उर्मिला हॉस्पिटल वाली गली में है. महुआ ने बताया कि पहले एक व्यक्ति घर में मिठाई का डब्बा लेकर आया और कहने लगा कि मेरे यहां लड़का हुआ है. इसलिए हम मिठाई देने आए हैं. इसके बाद हमने उसे पानी पिलाया और मैंने उन्हें आशीर्वाद देते कहा कि सबके बच्चे जीते रहे.

‘अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपए और सोने की चेन लूटा’
फिर वह शख्स बाहर चला गया. करीब 10 से 15 मिनट बाद दोबारा तीन युवक आया. तीनों के पास अवैध तमंचा थे और उन्होंने घर के अंदर मुझे जान से मारने की कोशिश की. मेरी अलमारी में रखे हुए डेढ़ लाख रुपए और सोने की चेन लूट कर ले गए. यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. हमारी पुलिस से यही गुहार है कि लूट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए.

मामले में पुलिस ने कही ये बात
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन तारा ने बताया कि थाना क़ुतुबशेर क्षेत्र में किन्नर के घर में हथियारबंद लोगों ने लूट की घटना की है. वादी की तहरीर के आधार पर नामजद चार अभियुक्त में से तीन अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जांच में यह निकलकर आया है कि किन्नरों के दो पक्षों में ही आपसी विवाद चल रहा है.

‘तीन लोगों को हिरासत में लेकर की जा रही है पूछताछ’
इसको लेकर वादी पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चोरी की घटना और हत्या के मामले में तहरीर दी है. तहरीर में चार अभियुक्त नामदज हैं, जिनमें से तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this