18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यबिहार चुनाव में किसके साथ गठबंधन करेंगे-लालू या CM नीतीश? PK ने...

बिहार चुनाव में किसके साथ गठबंधन करेंगे-लालू या CM नीतीश? PK ने दिया जवाब, जानिए कौन होगा खुश

Published on

पटना:

बिहार में पद यात्रा कर रहे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने राज्य में तीसरा विकल्प बनने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए प्रशांत किशोर गांव-गांव जाकर जन सुराज की सियासी जमीन तैयार करने के लिए लोगों को जोड़ रहे हैं। इस बीच मंगलवार को प्रशांत किशोर ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान लोगों के सवालों की भी जवाब दिया। इसी दौरान प्रशांत किशोर से बिहार विधानसभा में गठबंधन को लेकर सवाल किया तो पीके भड़क गए।जन सुराज के सूत्रधार से सवाल किया गया कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में वो किसके साथ गठबंधन करेंगे, लालू यादव या नीतीश कुमार के साथ? प्रशांत किशोर ने इसका जवाब देते हुए कहा कि वो किसी के माई के लाल में इतनी ताकत नहीं है कि वो प्रशांत किशोर को पैसे का लालच देकर खरीद ले। हम बिहार को सुधारे बिना मानेंगे नहीं।

न मुझे कोई खरीद सकता है और न डरा: प्रशांत किशोर
सभा में आए लोगों को आश्वस्त करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि ‘हम पर भरोसा रखिए। कोई पार्टी, किसी धर्म-जाति के लोग मुझे नहीं खरीद सकते। चाहे वो कितने भी पैसे वाले क्यों न हो। मुझे कोई डरा नहीं सकता। मैं डरने वालों में से नहीं हूं। देश में कोई माई का लाल नहीं है जो मुझे खरीद सकता है।’ उन्होंने कहा कि जन सुराज आपका प्लटेफॉर्म है। ये मेरी पार्टी नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लोगों की पार्टी होनी चाहिए, ऐसी व्यवस्था हम बना रहे हैं। हमारा किसी से कोई गठबंधन नहीं होगा।

हम सीएम बनने का सपना लेकर नहीं आए: पीके
प्रशांत किशोर ने कहा कि कई लोग सवाल करते हैं कि ये भाई, इतना मेहनत काहे कर रहे हैं। वोट मांग नहीं रहे हो, हम लोग से कुछ लिए भी नहीं तो इतना मेहनत क्यों कर रहे हो। पीके ने कहा कि कुछ लोग यह भी कहते हैं कि बिहार में मुख्यमंत्री बनने आए हैं, इसलिए इतना मेहतन कर रहे हैं। ऐसे लोगों को मैं बता देना चाहता हूं कि आप मुझे नहीं जानते हैं, हम इतना छोटा सपना लेकर नहीं पैदा हुए हैं। हम सरकार बनाने के लिए मुख्यमंत्री बनने का सपना लेकर नहीं आए हैं। ये सपना लेकर आए हैं कि अपने जीवन काल में बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में देखें, ये सपना लेकर आए हैं। देखना चाहते हैं कि गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा तमिलनाडु और पंजाब समेत पूरे भारत वर्ष से एक दिन लोग बिहार में आकर रोजी-रोजगार करे, तब मानेंगे कि बिहार में विकास हो रहा है।

यहां की व्यवस्था ने बिहार के लोगों को मजदूर बना दिया: प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने कहा कि हम बिहार के लोग मजदूर बनने के लिए पैदा नहीं हुए हैं। बिहार के लोग मजदूर के सप्लायर नहीं बन सकते हैं। यहां की व्यवस्थाओं ने यहां के लोगों को मजदूर बना दिया है। देश में आज जिसको मजदूर की जरूरत है, वो कहता है जाओ बिहार से मजदूर पकड़ कर ले आओ। आज किसी राज्यों में फसल नहीं कट रहा है तो कहता है- सौ बिहारी को पकड़ कर काम करवा लो। बिहार के लोग जो फैक्ट्री में काम कर सकते हैं, वो फैक्ट्री लगवा भी सकते हैं।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...