19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यउन्नाव : फोन पर आया एक कॉल! फिर थाने में कनपटी पर...

उन्नाव : फोन पर आया एक कॉल! फिर थाने में कनपटी पर रिवॉल्वर सटाकर सिपाही ने खुद को मारी गोली

Published on

उन्नाव

यूपी के उन्नाव जिले में ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही ने थाने के अंदर अपनी कनपटी पर रिवॉल्वर सटाकर गोली मार ली। आनन फानन में सिपाही को स्थानीय सीएचसी में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ भेज दिया गया है। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक सिपाही बुलंदशहर का रहने वाला था और उन्नाव में उसकी पोस्टिंग थी। खुदकुशी का कारण पारिवारिक विवाद होना बताया जा रहा है , फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है

बताया जाता है की बुलंदशहर के थाना गुलावटी क्षेत्र के रहने वाले देवांश तेवतिया की पुलिस में भर्ती 2019 में हुई थी। उनकी पहली पोस्टिंग उन्नाव जिले में हुई थी और वह हसनगंज थाने पर तैनात थे। तबसे वह यही पर ड्यूटी कर रहे थे। देवांश की शादी अभी नहीं हुई थी।

टना के कारणों का लगाया जा रहा है पता
मंगलवार की सुबह थाने के अंदर गोली चलने से हड़कंप मच गया ड्यूटी पर तैनात में अन्य साथियों ने देखा तो देवांश खून से लथपथ पड़े थे। इनको इलाज के लिए पहले सीएचसी हसनगंज भेजा गया ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताते है की सुबह देवांश आराम से ड्यूटी कर रहा था। तभी उसके पास एक फोन आया उसके बाद यह घटना घट गई। एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...