19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्य'जज को नाबालिग का दर्द दिखा, हमारा नहीं?' पोर्श कांड के आरोपी...

‘जज को नाबालिग का दर्द दिखा, हमारा नहीं?’ पोर्श कांड के आरोपी की रिहाई पर पीड़ित की मां

Published on

मुंबई ,

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पुणे पोर्श कांड में नाबालिग आरोपी को रिहा करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने रिमांड आदेश को अवैध करार देते हुए उसे रद्द कर दिया. नाबालिग के माता-पिता और दादा फिलहाल सलाखों के पीछे हैं, इसलिए नाबालिग आरोपी की कस्टडी उसकी मौसी को दे दी गई है. कोर्ट के आदेश के बाद नाबालिग आरोपी को निगरानी गृह से बाहर निकाल दिया गया. एडवोकेट प्रशांत पाटिल ने कहा कि नाबालिग आरोपी को बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार किशोर न्याय बोर्ड के पर्यवेक्षण गृह से रिहा कर दिया गया है. उसे उसकी मौसी की देखरेख में रखा जाएगा.

कोर्ट के फैसले के बाद पुणे पोर्श कांड में जान गंवाने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनीश अवधिया की मां सविता अवधिया की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि नाबालिग आरोपी को रिहा नहीं करना चाहिए था. कोर्ट ने उसकी परेशानी देखकर उसे रिहा कर दिया गया है, लेकिन हमारा क्या? हमारे दोनों परिवार के चिराग छिन गए. उन्होंने कहा कि जज को नाबालिग आरोपी की परेशानी नजर आ गई, लेकिन हमारी परेशानी नजर नहीं आई? हमने अपने घर का चिराग खोया है.

सविता अवधिया ने कहा कि एक मां, जिसका 24 साल का बेटा उससे छिन जाए तो वह कैसा महसूस करेगी? उन्होंने कहा कि किसी मां का बेटा दूसरे की लापरवाही से चला जाए तो वह कैसा महसूस करेगी. उन्होंने कहा कि हम इस न्याय से खुश नहीं है, अभी हमें न्याय नहीं मिला है. हम तो उम्मीद लगाकर बैठे हैं कि हमें न्याय मिले.

जज साहब को हमारा दर्द क्यों नहीं दिखता?
सविता अवधिया ने कहा कि ”जज साहब और पूरे सिस्टम को नाबालिग आरोपी का दर्द दिख रहा है, लेकिन हमारा दर्द क्यों नहीं दिखता? उन्होंने कहा कि हमारे परिवार का बेटा तो दूसरे परिवार की बेटी गई है. कोर्ट का फैसला सुनकर हमें बहुत बुरा लग रहा है. उसे सजा मिलनी चाहिए.”

‘नाबालिग आऱोपी को सजा दी जाए’
जब उनसे पूछा गया कि आपके लिए न्याय क्या होगा? तो इसके जवाब में सविता अवधिया ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि जिस तरह से बालिग आऱोपियों को सजा दी जाती है, उसी तरह से इसे भी सजा दी जाए. उन्होंने कहा कि अगर वह नाबालिग था तो उसके घरवाले इस बात पर कैसे राजी हो गए कि उसे इतनी बड़ी कार दी जाए. वह नशा भी करता था. जब उसने गलती की है तो उसे सजा मिलनी चाहिए. उसे बाल सुधार गृह में क्यों रखा गया था?

मैं नहीं चाहती कि उसे फांसी की सजा मिले’
सविता अवधिया ने कहा कि मैं ये नहीं कहती कि उसे फांसी की सजा मिले, लेकिन इतनी सजा जरूर मिले कि वह दोबारा ऐसी गलती न करे, उसे आगे के लिए यह शिक्षा जरूर मिलनी चाहिए कि वह किसी दूसरे के बेटे या बेटी को गाड़ी से न रौंदे. उन्होंने कहा कि मैंने बेटा खोया है तो मैं उस दर्द को जानती हूं, मैं किस दर्द से गुजर रही हूं, ये शायद किसी को बता भी नहीं सकती. आज भी मुझे बेटे की याद आती है तो आंखों से आंसू झलक जाते हैं. यही याद आती है कि आज के बाद मेरा बेटा मुझे कभी नहीं मिलेगा.

‘मेरी कोशिश रहेगी कि मेरे बेटे को न्याय मिले’
सविता अवधिया ने कहा कि नाबालिग आरोपी की मां का बेटा उनके पास है, वह उसे कभी भी देख सकती हैं, उन्हें एक तसल्ली तो है, चाहे वह जेल में रहे या घर में रहे. वो जब चाहे उससे मिल सकती हैं, लेकिन मेरा बेटा तो मुझे कभी भी नहीं मिलेगा. क्या वह इस आदेश के खिलाफ लड़ेंगी? इस सवाल पर सविता अवधिया ने कहा कि जी हां, मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि मेरे बेटे को न्याय मिले. मैं जानती हूं कि मेरा बेटा कभी लौटकर नहीं आएगा लेकिन उसकी आत्मा की शांति के लिए कोशिश करूंगी कि मेरे बेटे को न्याय मिले. उन्होंने कहा कि जो अमीर लोग हैं उन्हें ये सबक मिलना चाहिए कि सबको जीने का अधिकार है.

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...