18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलजिम्बाब्वे दौरे पर नहीं मिली टीम इंडिया में जगह, अब इस विदेशी...

जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं मिली टीम इंडिया में जगह, अब इस विदेशी क्लब से खेलेगा यह भारतीय सूरमा

Published on

नई दिल्ली:

भारतीय बल्लेबाज साई सुदर्शन मौजूदा काउंटी चैंपियनशिप में सरे के लिए कुछ मैच खेलने के लिए इंग्लैंड लौटेंगे। क्लब ने मंगलवार को यह घोषणा की। यह 22 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी पिछले सत्र में सरे से जुड़ा था और उन्होंने दो काउंटी चैंपियनशिप मैच खेले थे। उन्होंने एक अर्धशतक सहित 116 रन बनाए थे जिससे टीम को अपना 22वां खिताब जीतने में मदद मिली थी।

चेन्नई के इस क्रिकेटर ने आईपीएल 2024 सत्र में शानदार प्रदर्शन किया और वह गुजरात टाइटंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 12 मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक की मदद से 527 रन बनाए थे। सुदर्शन ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने तीन मैचों में दो अर्धशतक की मदद से 127 रन बनाए हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 29 पारियों में 1,118 रन भी बनाए हैं। सुदर्शन ने एक बयान में कहा, ‘मैं फिर से सरे का प्रतिनिधित्व करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैंने पिछले साल टीम के साथ बिताए समय का आनंद उठाया और मैं क्लब को और अधिक सफलता दिलाने में मदद करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं।’

शानदार आईपीएल के बाद भी नहीं मिली जिम्बाब्वे दौरे के लिए जगह
आईपीएल 2024 में बल्ले से कमाल करने के बाद भी साई सुदर्शन को जिम्बाब्वे जा रही भारत की युवा टी20 टीम में जगह नहीं मिली। दरअसल, अगले महीने यानी जुलाई में भारतीय टीम 5 मैच की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करने जा रही है। सभी सीनियर प्लेयर्स को इस सीरीज से आराम दिया गया है और युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

शुभमन गिल इस सीरीज में भारत के कप्तान होंगे। इस सीरीज में रियान पराग, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, तुषार देशपांडे जैसे खिलाड़ियों को पहली बार टीम इंडिया (किसी भी फॉर्मेट) में जगह मिली है। हालांकि साई सुदर्शन को भारत के लिए अपना पहला टी20 खेलने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। 6 जुलाई से भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का आगाज होगा।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...