15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलइंग्लैंड के खिलाफ विराट नहीं, ये खिलाड़ी होगा गेम चेंजर, 2022 T20WC...

इंग्लैंड के खिलाफ विराट नहीं, ये खिलाड़ी होगा गेम चेंजर, 2022 T20WC में नहीं था टीम में

Published on

नई दिल्ली:

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। सेमीफाइनल में भारतीय टीम की टक्कर इंग्लैंड से होगी। इस मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारत के लिए ‘एक्स फैक्टर’ साबित हो सकते हैं। बता दें कि 10 नवंबर 2022 को अंग्रेजों ने न केवल भारतीय फैंस का दिल तोड़ा था, बल्कि भारतीय टीम को एक शर्मनाक हार तोहफे में दी थी। उस मैच में बुमराह चोट के कारण नहीं थे। अब भारत के पास मौका है, हर हिसाब चुकता करने का।

करीब-करीब इस मुकाबले को दो साल हो चुके हैं, लेकिन यह हार आज भी पूरे देश को चुभती है। एडिलेड में खेले गए उस मैच में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराते हुए फाइनल में जगह बनाई थी और खिताब जीता था। मगर, तब और अब में काफी चीजें बदल गई है। इस बार रोहित ब्रिगेड के पास उनका ‘ब्रह्मास्त्र’ यानी जसप्रीत बुमराह का साथ भी है। पिछले टी20 विश्व कप में बुमराह चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर थे, जिसका खामियाजा भारत को नॉकआउट मुकाबले में एक शर्मनाक हार के साथ चुकाना पड़ा। इस बार कई चीजें बदल गईं हैं।

जैसे-तैसे सेमीफाइनल में पहुंची है इंग्लैंड
इंग्लैंड की टीम भी मौजूदा टूर्नामेंट में बेशक सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन उनके लिए यह टूर्नामेंट उतार चढ़ाव भरा रहा। ग्रुप स्टेज पर जोस बटलर की अगुवाई में इंग्लैंड ने चार मैच खेले। इनमें उन्होंने दो में जीत दर्ज की जबकि एक मुकाबले में उन्हें बड़ी हार झेलनी पड़ी। वहीं, सुपर-8 में इंग्लैंड को एक मैच में हार का सामना करना पड़ा।

दूसरी तरफ, भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मुकाबले जीते हैं। रोहित शर्मा एंड कंपनी ग्रुप स्टेज और सुपर-8 दोनों में शीर्ष पर रही है। ऑस्ट्रेलिया को सबक सिखाने के बाद टीम इंडिया के पास अब दो साल पुरानी हार का बदला लेने का भी मौका होगा। टीम इंडिया से उम्मीद यही है कि वो न सिर्फ फाइनल में जगह बनाए, बल्कि इस बार ट्रॉफी के साथ देश लौटे। ध्यान रहे कि इस बार टीम इंडिया के पास जसप्रीत बुमराह का साथ भी है, जो चोटिल होने के कारण पिछले टी20 विश्व कप से बाहर थे।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...