11 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedबीएसएनएल के सर्वर पर अटैक, लाखों मोबाबीएसएनएल के सर्वर पर अटैक, लाखों...

बीएसएनएल के सर्वर पर अटैक, लाखों मोबाबीएसएनएल के सर्वर पर अटैक, लाखों मोबाइल फोन यूजर्स का डेटा चोरी, बैंक अकाउंट खाली होने का है डर!

Published on

सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के सर्वर पर बड़ा अटैक हुआ है। बीएसएनएल के लाखों यूजर्स का निजी और ऑपरेशनल हैकर्स के हाथ लग गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, टेलिकॉम ऑपरेटर के सर्वर पर अटैक किया गया। इसके बाद हैकर्स ने लाखों यूजर्स की सिम कार्ड डिटेल, होम लोकेशन रजिस्टर डेटा और सर्वर से जुड़ी क्रिटिकल सिक्यॉरिटी की हासिल कर लीं। जानकारी के मुताबिक, हैकर्स इस डेटा को क्रिमिनल एक्टिविटीज जैसे सिम कार्ड क्लोनिंग, आइडेंटिटी थेफ्ट (गलत पहचान) और धमकी जैसे गलत कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिजिटल रिस्क मैनेजमेंट फर्म Athenian Tech की एक डेटा ब्रीच रिपोर्ट के हवाले से News18 ने बताया है कि बीएसएनएल सर्वर पर हुए साइबर अटैक के पीछे ‘kiberphant0m’ का हाथ है। ऐसा लगता है कि यह हैकर्स का डार्क वेब फोरम यूजरनेम है। फिलहाल यह पुष्टि नहीं हुई है कि इस डेटा ब्रीच को किसी एक शख्स या हैकर्स के ग्रुप ने अंजाम दिया है।

बीएसएनएल के लाखों यूजर्स के डेटा चोरी
रिपोर्ट के मुताबिक, बीसएनएल टेलिकॉम ऑपरेशंस के करीब 278GB डेटा में हैकर्स ने सेंधमारी की है। लीक हुए डेटा में यूजर डेटा के अलावा कई सर्वर स्नैपशॉट्स भी शामिल हैं जिन्हें कई दूसरे अटैक और बड़े सिक्यॉरिटी रिस्क क्रिएट करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस डेटा ब्रीच से हैकर्स को इंटरनेशनल मोबाइल नंबर सब्सक्राइबर आइडेंटिटी (IMSI) नंबर्स, सिम कार्ड डिटेल, पिन कोड्स, ऑथेंटिकेशन की आदि का एक्सेस मिल गया है। इसके अलावा बीएसएनएल के SOLARIS सर्वर के स्नैपशॉट भी डेटा में शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, जिस डेटा को चोरी किया गया है उसे हैकर्स ने 5,000 डॉलर (करीब 4.18 लाख रुपये) में बेचने का ऑफर दिया है। चोरी किया गया डेटा डार्क वेब पर खरीदने के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। हैकर्स का कहना है कि यह ऑफर स्पेशल डील के तहत है। डेटा की भारी-भरकम कीमत से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह काफी सेंसिटिव है।गौर करने वाली बात है कि सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल के डेटा में 2023 दिसंबर में भी सेंधमारी हुई थी

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...