13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमोहम्मद मुइज्जू के करीब आने के लिए किया जादू-टोना, मालदीव की महिला...

मोहम्मद मुइज्जू के करीब आने के लिए किया जादू-टोना, मालदीव की महिला मंत्री गिरफ्तार

Published on

माले:

मालदीव की एक महिला मंत्री को राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के करीब आने के लिए जादू-टोना करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार मंत्री का नाम शमनाज अली सलीम है। वह पर्यावरण मंत्रालय में राज्य मंत्री के पद पर नियुक्त थीं। स्थानीय मीडिया से बात करते हुए एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि फातिमा शमनाज अली सलीम को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें सात दिनों की हिरासत में भेजा गया है। स्थानीय मीडिया अधाधु ने बताया है कि हुलहुमाले मजिस्ट्रेट कोर्ट ने शमनाज अली सलीम की हिरासत अवधि बढ़ा दी है।

राष्ट्रपति कार्यालय के मंत्री की पूर्व पत्नी हैं शमनाज
अधाधु ने बताया कि शमनाज राष्ट्रपति कार्यालय के मंत्री एडम रमीज की पूर्व पत्नी हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने उनके घर की तलाशी ली और कुछ सामान जब्त किया। शमनाज पहले राष्ट्रपति भवन मुलीएज में काम करती थीं। हालांकि, हाल ही में उन्हें पर्यावरण मंत्रालय में स्थानांतरित कर दिया गया था। कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि मुइज्जू सरकार ने उनके पूर्व पति को भी निलंबित कर दिया है।

एडम रमीज कई महीनों से गायब
राष्ट्रपति मुइज्जू के साथ बहुत करीब से काम करने वाले एडम रमीज को पिछले कई महीनों से राष्ट्रपति के साथ नहीं देखा गया है। शमनाज के तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बच्चा एक साल से कम उम्र का है। शमनाज और एडम रमीज का जून 2024 में तलाक हो गया था। यह पता नहीं चल सका है कि इस जादू-टोने में एडम रमीज भी शामिल हैं या नहीं। मालदीव के राष्ट्रपति कार्यलय ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार किया है।

 

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...