13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराजनीति'वो सही थे, टाइमिंग गलत', पित्रोदा की वापसी पर बोले उदित राज,...

‘वो सही थे, टाइमिंग गलत’, पित्रोदा की वापसी पर बोले उदित राज, राधिका खेड़ा ने कहा- अब बस मणिशंकर…

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव के दौरान लगातार कई विवादों की वजह से सुर्खियों में रहे सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन अब पार्टी ने उन्हें एक बार फिर ये जिम्मेदारी सौंप दी है. लेकिन इसे लेकर बीजेपी अब एक बार फिर हमलावर हो गई है.

पित्रोदा को दोबारा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने से बीजेपी ने पार्टी को निशाने पर ले लिया है. बीजेपी के आधिकारिक एक्स हैंडल से पीएम मोदी का पित्रोदा को लेकर दिए गए उनके बयान का वीडियो शेयर करने के बाद बीजेपी नेता राधिका खेड़ा ने कांग्रेस पर तंज कसा है.

राधिका खेड़ा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वाह! कांग्रेस का नया गोल्डन रिटर्न- सैम पित्रोदा! कांग्रेस की कलाबाजी- चुनाव के समय हटाओ, बाद में वापस लाओ! राहुल गांधी के विदेश टूर मैनेजर की वापसी की साफ है राहुल संसद में कम, विदेश में ज्यादा दिखेंगे. जिसे पूर्व भारतीयों में चीनी, दक्षिण भारतीय में अफ्रीकी दिखते हैं, ऐसे देशद्रोही में राहुल गांधी का भरोसा कायम है.

उन्होंने एक और पोस्ट में कहा कि चुनावी डाइवोर्स दे दिए गए सैम पित्रोदा चुनाव खत्म होते ही वापस महबूबा बना लिए गए. अब बस सौतन मणिशंकर अय्यर भी वापस बुला लिए जाएं तो मैं-तुम और वो वाली कहानी पूरी हो. क्योंकि दूर होए सजनी तो, राजा जी के दिलवा टूट जायी.

वहीं, कांग्रेस नेता डॉ. उदित राज ने कहा कि सैम पित्रोदा ने बात तो सही कही थी लेकिन समय गलत था. बीजेपी अमेरिकी व्यवस्था (मुक्त व्यापार) के पक्ष में है लेकिन उसकी कर नीति का विरोध क्यों? कांग्रेस नेता ने कहा इसलिए.

बता दें कि कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा को एक बार फिर ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है. हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपने विवादित बयानों के बाद पद से इस्तीफा दिया था. सैम की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस ने एक प्रेस रिलीज जारी की, जिसमें वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सैम पित्रोदा को तत्काल प्रभाव से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

सैम पित्रोदा ने 8 मई को दिया था पद से इस्तीफा
सैम पित्रोदा की रंगभेदी टिप्पणी पर हंगामे के बाद कांग्रेस ने खुद को उनके बयानों से अलग कर लिया था और इसे अस्वीकार्य बताया था. जयराम रमेश ने पोस्ट में कहा था कि भारत की विविधता को दर्शाने के लिए सैम पित्रोदा द्वारा दिए गए उदाहरण सबसे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य हैं. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उदाहरणों से खुद को पूरी तरह से अलग करती है. बता दें कि सैम पित्रोदा ने 8 मई को भारतीय ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...