12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलअफगानों ने लगाई शर्मनाक रिकॉर्डों की झड़ी, T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में...

अफगानों ने लगाई शर्मनाक रिकॉर्डों की झड़ी, T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहली बार बना ये अनचाहा कीर्तिमान

Published on

तारोबा (त्रिनिदाद),

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के सामने ज‍िस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद अफगान‍िस्तान से थी, वैसा नहीं हो पाया. 27 जून को हुए इस मुकाबले में अफगान‍िस्तान टीम बल्लेबाजी करते हुए भरभराकर ढह गई, अफगान‍ टीम के एक के बाद एक लगातार व‍िकेट ग‍िरते गए. नतीजा यह हुआ क‍ि अफगान‍िस्तान की टीम 11.5 ओवर्स में महज 56 रन पर ऑलआउट हो गई.

साउथ अफ्रीका ने महज 8.5 ओवर्स में 60 रन बनाकर रनचेज पूरा कर ल‍िया. अफ्रीकी टीम 29 जून को बारबडोस में होने वाले ग्रैंड फ‍िनाले के ल‍िए जगह पक्की कर ली. अब अफ्रीकी टीम का फाइनल में मुकाबला भारत या इंग्लैंड के बीच आज (27 जून) होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के व‍िजेता से होगा. इस मैच में अफगानी टीम ने शर्मनाक र‍िकॉर्डों की झड़ी लगा दी.

खैर ये तो रही आज के मैच की हाइलाइट्स, लेकिन इस मैच में जैसा प्रदर्शन अफगान‍िस्तान के बल्लेबाजों ने किया, वैसी उम्मीद किसी को भी नहीं थी. खुद कमेंट्री कर रहे मोहम्मद कैफ और नवजोत स‍िद्धू ने तो त्र‍िन‍िदाद के तारोबा में मौजूद ब्रायन लारा स्टेड‍ियम की पिच पर सवाल उठा द‍िए. लेकिन अफगान‍िस्तान ने इस मैच में ऐसे शर्मनाक रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी, जो हैरान करने वाला रहा. 56 रनों का यह स्कोर अफगान‍िस्तान टीम का तो टी20 क्रिकेट में तो सबसे न्यूनतम स्कोर रहा ही, वहीं यह किसी भी टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का भी सबसे कम स्कोर रहा.इस मैच में अफगान‍िस्तान ने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए जो वह शायद याद नहीं रखना चाहेगी. अफगान‍िस्तान ने आख‍िर कैसे रिकॉर्ड बनाए, आइए आपको बताते हैं.

टी20 वर्ल्ड कप में किसी फुल मेंबर टीम द्वारा बनाया गया सबसे कम स्कोर
55 – इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, दुबई, 2021
56 – अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, तारोबा, 2024*
60 – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, चटगाव, 2014
70 – बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, कोलकाता, 2016

टी20 मैचों में अफगानिस्तान का सबसे कम स्कोर
56 बनाम दक्षिण अफ्रीका, तारोबा, 2024*
72 बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2014
80 बनाम साउथ अफ्रीका, ब्रिजटाउन, 2010
80 बनाम इंग्लैंड, कोलंबो, 2012
– उपरोक्त चारों स्कोर वर्ल्ड कप मैच में आए हैं।

टी20 इंटरनेशनल मैचों में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध सबसे कम स्कोर
56 – अफगान‍िस्तान, तारोबा, 2024*
77 – श्रीलंका, न्यूयॉर्क, 2024
80 – अफगान‍िसतान , ब्रिजटाउन, 2010
81 – स्कॉटलैंड, द ओवल, 2009

ICC वर्ल्ड सेमी फाइनल में साउथ अफ्रीका
मैच: 8
जीता: 1 (आज)
हारे: 6
टाई: 1 (बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1999)

T20 WC में सबसे ज्यादा लगातार जीत
8 – SA (2024)
8 – ऑस्ट्रेलिया (2022-2024)
7 – इंग्लैंड (2010-2012)
7 – भारत (2012-2014)

T20I में साउथ अफ्रीका की सबसे लंबी जीत का सिलसिला
8* – 2024 में
7 – 2009 में
7 – 2021 में

T20 WC में SA की सबसे बड़ी जीत (विकेट के हिसाब से)
10 विकेट बनाम ZIM, हंबनटोटा, 2012
9 विकेट बनाम AFG, तारोबा, 2024

नोट: 67 गेंदें साउथ अफ्रीका के लिए सबसे बड़ी जीत का अंतर है, बची हुई गेंदों के हिसाब से टी-20 में अफगानिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा हार का अंतर रहा, जो 2007 में जोहान‍िसबर्ग में पाकिस्तान के खिलाफ 51 गेंदों में हार से बेहतर है. टी-20 में शेष गेंदों के मामले में यह अफगानिस्तान की सबसे बड़ी हार का अंतर भी है.

साउथ अफ्रीका और अफगान‍िस्तान मैच में क्या हुआ?
इस मुकाबले में टॉस जीतकर अफगान‍िस्तान के कप्तान राश‍िद खान ने पहले बल्लेबाजी करने का न‍िर्णय ल‍िया, लेकिन अफगान‍िस्तान टीम के एक के बाद एक लगातार व‍िकेट ग‍िरते गए. नतीजा यह हुआ क‍ि अफगान‍िस्तान की टीम 11.5 ओवर्स में महज 56 रन पर ऑलआउट हो गई.

अफगान‍िस्तान टीम का सबसे पहला व‍िकेट रहमानुल्लाह गुरबाज (0) के रूप में ग‍िरा. इसके बाद तो उनकी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई. एक समय अफगान‍िस्तान टीम का स्कोर 23/5 था. इसके कुछ देर बाद ही अजमतुल्लाह उमरजई (10) भी आउट हो गए. उमरजई जब आउट हुए तो अफगान‍िस्तान टीम का स्कोर 28/6 हुआ. उमरजई अफगानी टीम की ओर से टॉप स्कोरर रहे.

50 रन के स्कोर पर करीम जनत (8), नूर अहमद (0) को तबरेज शम्सी ने पवेल‍ियन भेजा. इसके बाद ठीक अगले ओवर में 50 रन के ही स्कोर पर कप्तान राश‍िद खान (8) भी आउट हो गए. फ‍िर 56 रन नवीन उल हक के आउट होते ही अफगान‍िस्तान टीम ऑलआउट हो गई. साउथ अफ्रीका की ओर से प्लेयर ऑफ द मैच मार्को जानसेन रहे, ज‍िन्होंने अफगान‍िस्तान के टॉप ऑर्डर में सेंधमारी की. वहीं स्प‍िनर तबरेज शम्सी ने भी 3 व‍िकेट ल‍िए. कग‍िसो रबाडा और एनर‍िक नोर्क‍िया ने 2-2 व‍िकेट झटके.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...