16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्ययह सिर्फ गोधरा का मामला नहीं है, देश के 24 लाख छात्रों...

यह सिर्फ गोधरा का मामला नहीं है, देश के 24 लाख छात्रों के भविष्य का सवाल, CBI की कोर्ट में दलील

Published on

अहमदाबाद

नीट परीक्ष में नकल मामले की जांच के लिए गुजरात के गोधरा पहुंची सीबीआई को झटका लगा है। सीबीआई ने गोधरा नीट नकल कांड की जांच के लिए पकड़े गए पांच आरोपियों में चार की रिमांड मांगी थी, लेकिन गोधरा की कोर्ट से सीबीआई को उनकी रिमांड नहीं मिल पाई, हालांकि कोर्ट में कल भी सुनवाई होगी। कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से कहा गया कि आरोपियों को पूछताछ बेहद जरूरी है। दलील दी कि यह भी कहा कि यह सिर्फ गोधरा का मामला नही है, देश के 24 लाख छात्रों के भविष्य का मामला है। गुजरात के गोधरा में पांच मई को नीट परीक्षा में नकल का खुलासा हुआ था। अभी तक इस मामले की जांच पंचमहाल पुलिस के पास थी। नीट परीक्षा के पेपर लीक का मामला सामने के बाद जब केंद्र सरकार ने सीबीआई को जांच सौंपी थी तो राज्य सरकार ने गोधरा का मामला सीबीआई के सुपुर्द कर दिया था।

कल भी होगी कोर्ट में सुनवाई
सीबीआई की अर्जी पर कोर्ट में कल भी सुनवाई होगी। दोनों पक्षों की ओर से फिर दलीलें रखी जाएंगी। सीबीआई का कहना है कि नीट मामले की जांच सात राज्यों में जांच फैली हुई है जिसके लिए सीबीआई का आरोपियों से पूछताछ करना जरूरी है। इनमें महाराष्ट्र, बिहार, दिल्ली, गोधरा प्रमुख है। सीबीआई की दलील है कि देश भर में एक बड़ा रैकेट चल रहा है जिसको रोकना जरूरी है। सीबीआई चारा आरोपियों को रिमांड पर लेकर OMR शीट के साथ छेड़खानी और कोई आरोपी जुड़ा है या नहीं। इसकी जांच करना चाहती है। सीबीआई ने कोर्ट में यह भी कहा कि सभी आरोपियों की पूछताछ के बाद ही हम जांच तेजी से आगे बढ़ा पाएंगे। सीबीआई नीट धांधली मामले गिरफ्तार स्कूल टीचर तुषार भट्ट, प्रिंसिपल पुरषोत्तम शर्मा, बिचौलिया आरिफ वोरा और बिहार से गिरफ्तार विभोर आनंद की चार दिन की रिमांड चाहती है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...