15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यजम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के संकेत, ECI जल्द कर सकता है घोषणा

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के संकेत, ECI जल्द कर सकता है घोषणा

Published on

नई दिल्ली,

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. हालांकि ये कब होने वाले हैं, अभी इसकी पुख्ता जानकारी तो नहीं मिली है, लेकिन चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर के चुनाव अधिकारियों को इसके लिए प्लानिंग की तैयारी करने के लिए कहा है. लोकसभा चुनावों के सफल आयोजन के बाद, जहां मतदाताओं की भागीदारी के मामले में पिछले रिकॉर्ड टूट गए हैं, बहुप्रतीक्षित जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों को जल्द से जल्द कराने की मांग बढ़ गई है.

अपने हालिया योग दिवस के दौरान घाटी की यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने एक संबोधन के दौरान स्पष्ट संकेत दिया था कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव और राज्य का दर्जा जल्दी ही मिल सकता है, जो 2018 से राज्यपाल शासन के अधीन है. स्थानीय राजनीतिक दल चुनाव न कराकर जम्मू-कश्मीर को उसके लोकतांत्रिक अधिकारों से दूर रखने के लिए भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं, हालांकि स्थिति सामान्य है और सुरक्षा की दृष्टि से भी हालात में काफी सुधार हुआ है.

जम्मू-कश्मीर के नेताओं की प्रधानमंत्री मोदी से दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान भी ये मांग उठी थी. जम्मू-कश्मीर के नेता पहले स्टेटहुड फिर चुनाव की मांग कर रहे थे, लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से जोर देकर यही कहा गया कि चुनाव के बाद ही राज्य का दर्जा वापस मिलेगा. बाद में भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि संसद में किया गया वादा पूरा होगा, लेकिन क्रम यही रहेगा – पहले चुनाव, फिर स्टेटहु़ड (पूर्ण राज्‍य का दर्जा).

बीते दिनों पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में कहा था कि, ‘विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है… वो समय दूर नहीं है, जब आप अपने वोट से सरकार चुन सकते हैं.’ पीएम मोदी ने कहा, ‘वो दिन भी दूर नहीं… जब जम्मू-कश्मीर एक राज्य के रूप में अपना भविष्य खुद तय कर सकता है.’ लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर के लोगों की बढ़ चढ़ हिस्सेदारी दिखाई है, जिससे संकेत मिलता है कि विधानसभा चुनाव का किस तरह इंतजार है – वैसे भी जम्मू-कश्मीर में बीते 10 साल में विधानसभा का चुनाव नहीं हुआ है, लेकिन अब इधर, लोकसभा चुनाव के बाद इसकी सुगबुगाहट और बढ़ गई है.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...