15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यपीड़िता से की छेड़छाड़, मां को भी दिए पैसे... POCSO केस में...

पीड़िता से की छेड़छाड़, मां को भी दिए पैसे… POCSO केस में पूर्व सीएम येदियुरप्पा के खिलाफ CID ने लगाए गंभीर आरोप

Published on

नई दिल्ली,

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा यौन उत्पीड़न मामले में घिरते नजर आ रहे हैं. CID ने नाबालिग के साथ उत्पीड़न मामले में जो चार्जशीट दायर की है, इसमें उन पर गंभीर आरोप लगे हैं. चार्जशीट की मानें तो, बीजेपी नेता और तीन अन्य आरोपियों ने पीड़िता और उसकी मां को मुंह बंद रखने के लिए पैसे दिए थे. पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO के तहत मामला दर्ज किया गया है.

सीआईडी की ओर से दायर चार्जशीट के अनुसार, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने एक नाबालिग से छेड़छाड़ की और फिर लड़की और उसकी मां को पैसे दिए. बीजेपी के वरिष्ठ नेता पर POCSO के तहत मामला दर्ज किया गया है. नाबालिग की मां ने मामला दायर किया था, जिन्होंने आरोप लगाया था कि येदियुरप्पा ने 2 फरवरी को अपने बेंगलुरु आवास पर एक बैठक के दौरान उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी.

चार्जशीट के अनुसार, येदियुरप्पा ने कथित तौर पर नाबालिग की दाहिनी कलाई को अपने बाएं हाथ से पकड़ा था जब वह और उसकी मां उनसे मिलने पहुचे थे. चार्जशीट में बताया गया है कि येदियुरप्पा फिर लड़की को हॉल के बगल में एक मीटिंग रूम में ले गए और पीछे से दरवाजा बंद कर दिया.

आरोप है कि, कमरे के अंदर, येदियुरप्पा ने लड़की से पूछा कि क्या उसे उस व्यक्ति का चेहरा याद है जिसने उसके साथ बलात्कार किया था. आरोप पत्र में कहा गया है कि जब किशोरी, जो घटना के समय साढ़े छह साल की थी, उसने जवाब दिया, तो येदियुरप्पा ने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की. इसमें कहा गया है कि परेशान लड़की ने उसका हाथ हटा दिया और दरवाजा खोलने की मांग की और इसके बाद येदियुरप्पा ने लड़की को कुछ पैसे दिए और दरवाजा खोल दिया. पुलिस के आरोप पत्र में कहा गया है कि कमरे से बाहर निकलने पर, येदियुरप्पा ने किशोरी की मां को कुछ पैसे दिए और कहा कि वह उसकी मदद नहीं कर सकते, बाद में उसे भेज दिया

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...