बिलासपुर।
डेटा और तकनीक के मामले में बिलासपुर को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम डेटा और तकनीक के मामले में बिलासपुर को पांचवां स्थान मिला है। 100 स्मार्ट शहरों के बीच मुकाबले में बिलासपुर ने बाजी मारी है। सेंट्रल लाइब्रेरी पूरे देश में मॉडल बनकर उभरी इसी के साथ बिलासपुर देशभर के टॉप 5 शहरों में शामिल हो गया है। अंतर्विभागीय समन्वय में बिलासपुर को पहला स्थान मिला है।
