9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यफतेहपुर में आकाशीय बिजली का कहर! मवेशी चराने गई महिला समेत 4...

फतेहपुर में आकाशीय बिजली का कहर! मवेशी चराने गई महिला समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Published on

फतेहपुर

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं आकाशीय बिजली के कहर का चार बकरियां भी शिकार हुईं हैं। सभी शवों को विधिक कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, किशनपुर थाना क्षेत्र के झुरहापुर मजरे गढ़ा गांव निवासी रामकृपाल की पत्नी कैरी देवी (50) गांव के बाहर खेतों की तरफ बकरियों को चराने ले गई थी।

इस दौरान करीब 4:30 बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इस पर बारिश से बचने के लिए महिला खेत किनारे खड़े पेड़ के नीचे दौड़कर जैसे ही पहुंची, तभी अचानक गरज और चमक के साथ बिजली गिरी। इस हादसे में महिला की बुरी तरह झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं खेतों में चर रहीं 4 बकरियों की भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक साथ दो मौतों से गांव में छाया मातम
उधर, गाजीपुर थाना क्षेत्र के देवलान गांव निवासी कैलाश पुत्र रामपाल (48) और 42 वर्षीय सीताराम अपने-अपने मवेशियों को लेकर चराने के लिए जंगल गए थे। इस बीच आकाशीय बिजली गिरने से दोनो की दर्दनाक मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से जहां परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में शवों को देखकर मातम छा गया। इसी तरह सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अस्तुपुर गांव में अचानक बारिश के बीच गड़गड़ाहट के साथ गाज गिरने से एक 16 वर्षीय किशोरी की भी मौत हो गई। आकाशीय बिजली के कहर के शिकार इन सभी शवों को संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...