9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यसंविधान बदलने का नैरेटिव नहीं तोड़ पाई पार्टी, निष्क्रिय रहे विधायक... UP...

संविधान बदलने का नैरेटिव नहीं तोड़ पाई पार्टी, निष्क्रिय रहे विधायक… UP में मिली हार पर आई BJP की समीक्षा रिपोर्ट

Published on

लखनऊ,

लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त को लेकर शुक्रवार को बीजेपी की कोर कमेटी की एक बैठक लखनऊ में आयोजित की गई. इस बैठक में उन सीटों का विश्लेषण किया गया जहां पार्टी को शिकस्त मिली है. यूपी कोर कमेटी की बैठक में स्पेशल टीम की समीक्षा रिपोर्ट रखी गई जिसमें कई बातों का जिक्र किया गया है.

सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में अफसरशाही के द्वारा जनता व कार्यकर्ताओं के साथ किया गया व्यवहार और अफसरों के भीतरघात करने का जिक्र भी है. लोकसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा कर रही बीजेपी की स्पेशल टीम ने प्रदेश नेतृत्व को यह विस्तृत रिपोर्ट सौंपी हैं. इस रिपोर्ट में हार के कई वजह बताई गई हैं.

विधायकों की निष्क्रियता से हुआ नुकसान
रिपोर्ट में कहा गया है कि विधानसभाओं में विधायकों की निष्क्रियता से पार्टी को नुकसान हुआ. इतना ही नहीं कई विधायक अपने क्षेत्र के लोकसभा कैंडिडेट के खिलाफ थे और भाजपा को इन सीटों पर भीतरघात से नुकसान हुआ. रिपोर्ट में कहा गया है कि संविधान के मुद्दे पर शेड्यूल कास्ट वोटर अलग हो गया. ओबीसी वोटर छिटक गया और बीजेपी की करारी हार हो गई.

संविधान के मुद्दे पर दलित वोट हुआ दूर
भाजपा के पक्ष में मतदान कम होने का कारण बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की अधिकारियो और जनप्रतिनिधियों से नाराजगी भी रही. रिपोर्ट में कहा गया है कि तमाम कोशिशों के बाद भी ओबीसी वोट बैंक के बिखराव को रोका नहीं जा सका और दलित वोट संविधान के मुद्दे पर दूर होता गया. यह रिपोर्ट तीन चरणों मे तैयार हुई है.

बीजेपी को मिली थी सपा से कम सीटें
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश की कुल 80 सीटों में से सपा ने 37 पर जीत दर्ज की थी. जबकि, बीजेपी को 33 सीटें ही मिल सकी थी. वहीं, कांग्रेस को 6 सीट, रालोद को 2 सीट, आजाद समाज पार्टी और अपना दल (एस) को एक-एक सीट हासिल हुई थी. वहीं मायावती की पार्टी बसपा अपना खाता भी नहीं खोल सकी.

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...