8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य'चुनाव नतीजों के बाद अब राहुल गांधी को कोई पप्पू नहीं बुलाएगा',...

‘चुनाव नतीजों के बाद अब राहुल गांधी को कोई पप्पू नहीं बुलाएगा’, बोले शरद पवार

Published on

मुंबई,

लोकसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र में महाविकास अघाडी (MVA) के शानदार प्रदर्शन करने के बाद एनसीपी (पी) के मुखिया शरद पवार गदगद हैं और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं. इस बीच राहुल गांधी को लेकर शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है. पवार ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब कोई राहुल गांधी को पप्पू नहीं बुलाएगा.

एक कार्यक्रम के दौरान शरद पवार ने कहा, ‘यह अच्छा हुआ राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने. उनकी पार्टी का संख्याबल ज्यादा है. राहुल गांधी को युवा पीढ़ी का प्रतिनिधि चुना गया है. राहुल गांधी के बारे मे जो भी प्रचार किया गया वो मिथ्या साबित हुआ. अभी इस चुनाव के नतीजे के बाद उनको कोई अभी पप्पू नही बुलाएगा. उनके पास चुनाव मे संख्या बल है.’

महाराष्ट्र में एमवीए का रहा था शानदार प्रदर्शन
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीट में से शिवसेना (यूबीटी), राकांपा (शरदचंद्र पवार) और कांग्रेस के गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) ने 30 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा, शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा की महायुति 17 सीटों पर सिमट गई.

शरद पवार जमीनी स्तर पर मूल राकांपा कार्यकर्ताओं का समर्थन हासिल करने में सफल रहे हैं और उनके नेतृत्व वाली राकांपा (एसपी) ने महाराष्ट्र में जिन 10 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा, उनमें से आठ पर जीत हासिल की और पार्टी का स्ट्राइक रेट 80 प्रतिशत रहा.

बीजेपी को लगा था झटका
गौर करने वाली बात ये है कि 2019 के चुनाव में महाराष्ट्र में केवल एक लोकसभा सीट जीतने वाली कांग्रेस ने शानदार वापसी करते हुए 17 में से 13 सीट पर जीत हासिल की और पार्टी का स्ट्राइक रेट 75 प्रतिशत रहा. भाजपा ने 28 सीट पर चुनाव लड़ते हुए केवल नौ पर जीत हासिल की. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने 15 सीटों पर चुनाव लड़ा और सात सीट पर जीत हासिल की थी.

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...