8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यAAP के बाद क्या एक और राजनीतिक दल को आरोपी बनाने जा...

AAP के बाद क्या एक और राजनीतिक दल को आरोपी बनाने जा रही ED? जानें पूरा मामला

Published on

नई दिल्ली:

करुवन्नूर सेवा सहकारी बैंक में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केरल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक कथित प्लॉट और 73 लाख रुपये की बैंक जमाराशि को कुर्क किया है। त्रिशूर में CPI(M) नियंत्रित करुवन्नूर सहकारी बैंक में करोड़ों की हेराफेरी के आरोपों की जांच कर रही ईडी की टीम इस मामले में पार्टी को आरोपी बनाने के लिए तैयार है। पिछले महीने ही ED ने दिल्ली शराब घोटाला मामले आम आदमी पार्टी (AAP) को आरोपी के रूप में नामित किया था। यह पहली बार था जब किसी मामले में ईडी की ओर से किसी राजनीतिक दल को आरोपी बनाया गया था। वहीं CPI(M) ने गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों से इनकार किया है साथ ही कहा है कि आरोपी बनाने की जांच एजेंसी के किसी भी कदम का डटकर मुकाबला करेंगे।

क्या प्लॉट CPI(M) के ऑफिस के लिए था
माकपा ने ईडी के आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि वह करोड़ों रुपये के कथित करुवन्नूर बैंक घोटाले से संबंधित मामले में उसे आरोपी बनाने की जांच एजेंसी के किसी भी कदम का कानूनी और राजनीतिक रूप से डटकर मुकाबला करेगी। पार्टी के प्रदेश सचिव एम वी गोविंदन ने आरोप लगाया कि ईडी राजनीतिक कारणों से विभिन्न मामलों में विपक्षी दलों और उनके नेताओं को आरोपी बनाने का प्रयास कर रही है। ईडी का मानना है कि उसने जो प्लॉट सीज किया है वह माकपा के पार्टी ऑफिस के लिए था और उसे ऋणधारकों या करुवन्नूर सेवा सहकारी बैंक द्वारा मंजूर किए गए ऋण के लाभार्थियों से मिली कथित रिश्वत से खरीदा गया था।

300 करोड़ रुपये की हेराफेरी के आरोप
त्रिशूर मामले में यह आरोप लगाया गया है कि बैंक कर्मचारियों द्वारा करीब 300 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई और इस घोटाले में सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) के स्थानीय पदाधिकारी शामिल थे। करुवन्नूर उन कोऑपरेटिव बैंकों में से एक है जिस पर बीते तीन साल में आर्थिक धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। इस पूरे मामले की जांच ईडी कर रही है। बैंक ने कई हजार ग्राहकों का पैसा लौटाने से मना कर दिया था। इस घोटाले ने 2021 में राज्य की CPI(M) सरकार को हिलाकर रख दिया था। केरल की सरकार मजबूत कोऑपरेटिव बैंक को लेकर अपनी पीठ थपथपाती थी अब उसी बैंक पर घोटाले के आरोप हैं।

मंत्री पर लगे गंभीर आरोप
ED ने पिछले साल कहा था कि बैंक ने सीपीआई (एम) विधायक और पूर्व मंत्री ए सी मोइदीन के कहने पर बेनामी ऋण बांटे थे। अगस्त 2023 में ईडी ने त्रिशूर में मोइदीन के घर पर छापा मारा था। मोइदीन एलडीएफ शासन के दौरान 2016 से 2021 तक स्थानीय स्वशासन विभाग के मंत्री के रूप में कार्य किया। इससे पहले उन्होंने त्रिशूर में सीपीआई (एम) के जिला सचिव के रूप में कार्य किया था। बैंक में 12,000 जमाकर्ता थे और बैंक द्वारा उनका पैसा वापस लौटाने से मना करने पर कुछ ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...