11 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedअमेरिका-0, भारत-0, चीन-0, जर्मनी-0... यह कैसी लिस्ट है जिसमें नहीं है दुनिया...

अमेरिका-0, भारत-0, चीन-0, जर्मनी-0… यह कैसी लिस्ट है जिसमें नहीं है दुनिया के टॉप देशों का नाम

Published on

नई दिल्ली

दुनिया की टॉप 10 एयरलाइन्स की लिस्ट में अमेरिका, भारत और चीन की एक भी एयरलाइन शामिल नहीं है। SkyTrax के मुताबिक 2024 की टॉप 10 एयरलाइन्स में जापान की दो एयरलाइन्स को जगह मिली है। इसमें कतर, सिंगापुर, यूएई, हॉन्ग कॉन्ग, तुर्की, ताइवान, फ्रांस और स्विट्जरलैंड की एक-एक एयरलाइन शामिल हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर कतर एयरलाइन (Qatar Airways) है। सिंगापुर एयरलाइन्स (Singapore Airlines) को दूसरा नंबर मिला है। तीसरे नंबर पर यूएई की एयरलाइन एमिरेट्स (Emirates) है। जापान की ANA All Nippon चौथे और हॉन्ग कॉन्ग की कैथे पैसिफिक (Cathey Pacific) पांचवें नंबर पर है। जापान एयरलाइन्स इस लिस्ट में छठे नंबर पर है। टर्किश एयरलाइन सातवें, ताइवान की EVA Air आठवें, फ्रांस की एयर फ्रांस नौवें और स्विट्जरलैंड की स्विस इंटरनेशनल एयर लाइन्स दसवें नंबर पर है।

हालांकि मोस्ट एक्टिव एयरलाइन यानी सबसे ज्यादा फ्लाइट्स ऑपरेट करने वाली कंपनियों की लिस्ट देखें तो इसमें अमेरिका का दबदबा है। पहले चार नंबर पर अमेरिका की कंपनियां हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर अमेरिकन एयरलाइन है। यह कंपनी रोज 5,483 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। यह दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइन है। डेली फ्लाइट्स के हिसाब से दुनिया की दूसरी सबसे बिजी एयरलाइन अमेरिका की डेल्टा एयरलाइंस (Delta Air Lines) है। यह कंपनी रोजाना 4,629 फ्लाइट ऑपरेट करती है। तीसरे नंबर पर अमेरिका की ही यूनाइटेड एयरलाइंस है जो रोजाना 4,213 ऑपरेट करती है। अमेरिका की साउथवेस्ट एयरलाइंस रोजाना 4,080 फ्लाइट्स ऑपरेट करती हैं।

इंडिगो का नंबर
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर आयरलैंड की Ryanair एयरलाइन है जो रोजाना 3,098 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। चीन की चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस (China Eastern Airlines) डेली 2,144 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। सातवें नंबर पर चीन की ही चाइना सदर्न एयरलाइंस (China Southern Airlines) है जो रोजाना 2,052 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। इस लिस्ट में भारत की एकमात्र एयरलाइन इंडिगो शामिल है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इस लिस्ट में आठवें नंबर पर है। यह एयरलाइन रोजाना 1,853 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। टर्किश एयरलाइंस रोजाना 1,819 और बीजिंग एयरलाइंस (Beijing Airlines) 1,586 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...