11.3 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेलसाउथ अफ्रीका को रौंदकर रोहित शर्मा बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया का कोई...

साउथ अफ्रीका को रौंदकर रोहित शर्मा बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया का कोई कप्तान नहीं कर पाया ऐसा

Published on

बारबाडोस

टी20 विश्व कप का फाइनल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बारबाडोस के केनसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। दोनों टीमें टूर्नामेंट में अजेय रही हैं, लेकिन एक टीम अजेय टैग खो देगी। भारत के कप्तान रोहित शर्मा 2023 एकदिवसीय विश्व कप फाइनल में अपनी टीम की हार के बाद एक और विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे हैं।

हालांकि, रोहित पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार को भुलाकर टी20 ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेंगे। 37 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित का बल्ला मौजूदा टूर्नामेंट में जमकर बोल रहा है। वह भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। हिटमैन ने 7 मैचों में 41.33 की औसत से 248 रन बनाए हैं। वह इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। हालांकि रोहित टॉप पर चल रहे रहमानुल्ला गुरबाज से केवल 33 रन पीछे हैं। उनके पास टॉप स्कोरर बनने का फाइनल में अच्छा मौका होगा। इसके अलावा रोहित दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक और बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं।

50 T20I मुकाबले जीतने वाले पहले कप्तान
रोहित शर्मा को 2021 में सफेद गेंद का कप्तान नियुक्त किया गया था और तब से उन्होंने 61 टी20 मैचों में भारत का नेतृत्व किया है। इनमें से उन्होंने 49 मैच जीते हैं। उनका जीत का प्रतिशत 78.68 है। उनकी आखिरी जीत बड़ी थी क्योंकि भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था। इंग्लैंड को हराकर रोहित सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाले कप्तान बन गए हैं। हालांकि रोहित के पास एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का अच्छा मौका है। अगर भारत आज साउथ अफ्रीका को फाइनल हरा देता है। तो रोहित टी20आई में 50 मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे। इससे पहले किसी ने 50 मुकाबले बतौर कप्तान नहीं जीते हैं।

दो बार टी20 विश्व कप जीतने वाले पहले भारतीय
बतौर कप्तान 50 टी20 जीतने के अलावा रोहित एक और बड़ा कारनामा साउथ अफ्रीका को हराकर कर सकते हैं। दरअसल, भारत ने 2007 में एमएस धोनी के नेतृत्व में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। रोहित शर्मा उस टीम का हिस्सा थे। अब रोहित के पास दो बार टी20 विश्व कप जीतने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनने का मौका है। 2007 में रोहित ने फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 16 गेंदों में 30 रनों की महत्वपूर्ण नाबाद पारी खेली थी।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...