8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यबरसाना पहुंचे पंडित प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी के सामने रगड़ी नाक,...

बरसाना पहुंचे पंडित प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी के सामने रगड़ी नाक, दंडवत होकर मांगी माफी

Published on

मथुरा:

राधा रानी पर दिए बयान के बाद विवादों में आए कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शनिवार दोपहर बरसाना पहुंचे. यहां उन्होंने राधा-रानी से दंडवत प्रणाम किया और नाक रगड़कर माफी मांगी. इसके बाद मंदिर से बाहर निकले. हाथ जोड़कर ब्रज वासियों का अभिनंदन किया. सुरक्षा को देखते हुए श्रीजी मंदिर के पास फोर्स तैनात है.

उन्होंने कहा-सभी ब्रजवासियों को बहुत-बहुत बधाई. राधा-रानी के दर्शन करने के लिए यहां पधारा हूं. मैं ब्रजवासियों के प्रेम की वजह से यहां आया हूं. लाडली जी ने खुद ही इशारा कर मुझे यहां बुलाया, इसलिए मुझे यहां आना पड़ा. उन्होंने कहा- मेरी वाणी से किसी को ठेस पहुंची, तो उसके लिए माफी मांगता हूं. मैं ब्रजवासियों के चरणों में दंडवत प्रणाम कर माफी मांगता हूं. मैंने लाडली जी और बरसाना सरकार से क्षमा चाहता हूं.

उन्होंने कहा, सभी से निवेदन है कि किसी के लिए कोई अपशब्द न कहें. राधे-राधे कहें, महादेव कहें. मैं सभी महंत, धर्माचार्य और आचार्य से माफी मांगता हूं. प्रदीप मिश्रा ने अपने प्रवचन में कहा था- राधा जी का विवाह छाता में हुआ था. राधा जी बरसाना की नहीं, रावल की रहने वाली थीं. बरसाना में तो राधा जी के पिता की कचहरी थी, जहां वह सालभर में एक बार आती थीं.

संतों ने दिया था अल्टीमेटम
उनके बयान के बाद साधु संतों में नाराजगी देखने को मिली. प्रदीप मिश्रा के इस अपमानजनक टिप्‍पणी पर प्रेमानंद जी महाराज ने भी नाराजगी व्‍यक्‍त की थी. इसके अलावा मथुरा के संत समाज ने भी कड़ी निंदी की थी. संतों ने महापंचायत में फैसला लिया था कि ब्रज में कथावाचक प्रदीप मिश्रा का पूर्णत प्रवेश बंद हो. कहा कि जब तक प्रदीप मिश्रा बरसाना राधा रानी के दरबार में आकर माफी नहीं मांगेंगे तब तक उनको ब्रज में नहीं घुसने दिया दिया जाएगा. उन्‍हें राधा रानी के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है. उन्‍होंने कहा कि ऐसे लोग जादू टोटका करके लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं.

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...