8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यहरिद्वार में गंगा उफान पर, नदी में बहती दिखीं दर्जनों गाड़ियां, राज्य...

हरिद्वार में गंगा उफान पर, नदी में बहती दिखीं दर्जनों गाड़ियां, राज्य में भारी बारिश का अलर्ट

Published on

हरिद्वार,

उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा उफान पर है. भारी बारिश के चलते हरिद्वार के खरखरी की सूखी नदी पर खड़ी गाड़ियां गंगा नदी में बह गईं. बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन गाड़ियां गंगा में बह गई हैं. वहीं, उत्तरी हरिद्वार में जलभराव के चलते लोगों के घरों में पानी घुस गया है. उत्तराखंड में मानसून का अलर्ट जारी कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड में 27 जून को मानसून ने दस्तक दे दी है और अब यह पूरे प्रदेश को कवर कर चुका है. रविवार से 4 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है. वहीं, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 4 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है, जबकि इस हफ्ते उत्तराखंड के अन्य अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

बता दें कि मानसून के आगमन के साथ ही उत्तराखंड में बारिश शुरू हो गई है. शनिवार दोपहर हरिद्वार में हुई बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया. इसके कारण दर्जनों गाड़ियां नदी में बह गए. गंगा नदी में बह रहे गाड़ियों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. हालांकि, नदी में गाड़ियों के बहने से किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है.

मामले में आईएमडी के निदेशक ने कही ये बात
देहरादून आईएमडी के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि मानसून 27 जून को उत्तराखंड में प्रवेश कर चुका है और पूरे प्रदेश को कवर कर चुका है. कल से 4 जुलाई तक तेज बारिश होने की संभावना है. पिथौरागढ़ बागेश्वर में 4 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि सप्ताह के दौरान उत्तराखंड के अन्य अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

बारिश से दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा
वहीं, दिल्ली में शुक्रवार सुबह हुई बारिश से दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा हो गया. टर्मिनल-1 पर पार्किंग की छत गिरने से एक शख्स की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए. घटनास्थल पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया, ‘सुबह 5:30 बजे बिजली कड़की और ऐसा लगा जैसे बादल फटा हो. देखा तो छत गिरी पड़ी थी जिसके नीचे 8-10 गाड़ियां भी दबी हुई थीं. एक-दो के मरने की भी खबर है और कई घायल भी हुए हैं.’उसने बताया कि देखने से कभी नहीं लगा कि यह छत गिर सकती है.

राजकोट एयरपोर्ट पर भी दिल्ली जैसी दुर्घटना
राजकोट अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया. यहां भी दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 जैसी दुर्घटना होते-होते बच गई. हीरासर स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टर्मिनल के बाहर पैसेंजर पिकअप-ड्रॉप एरिया में ऊपर लगी कैनोपी ढह गई. गनीमत रहा ​कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. पीएम मोदी ने जुलाई 2023 में राजकोट एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण किया था. इस एयरपोर्ट का 1400 करोड़ से ज्यादा की लागत से विस्तार हुआ था.

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...