11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य'विपक्ष का कोई विजन नहीं... हरियाणा में तीसरी बार बनेगी BJP की...

‘विपक्ष का कोई विजन नहीं… हरियाणा में तीसरी बार बनेगी BJP की सरकार’, बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

Published on

चंडीगढ़,

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है. पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी बनाया है. उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भी बीजेपी की सरकार बनेगी.

‘तीसरी बार भी बनेगी सरकार’
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अक्टूबर में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाला है. हरियाणा के योगदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी. पिछले 2 लोकसभा चुनाव में भी हरियाणा ने मोदी सरकार पर विश्वास जताया. उम्मीद है कि हरियाणा में भी तीसरी बार सरकार बनेगी.

उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है. हरियाणा ने कई पैमाने से अपनी विश्वसनीयता बनाई है. प्रधानमंत्री ने विकसित भारत की बात कही है. हरियाणा इसमें आगे रहेगा. हरियाणा ने 10-10 साल दोनों सरकारों को आंका है.

कांग्रेस पर साधा निशाना
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आज बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव पास हुआ है और जीत के लिए जनता को धन्यवाद दिया गया है. उन्होंने कहा, ‘विपक्ष में जो पार्टी है उनका कोई विजन नहीं है. पिछले 2 दिन से हम उनका रवैया देख रहे हैं. कांग्रेस ने सकारात्मक विपक्ष की जगह रोड़े अटकाने वाला विपक्ष बनाया है.’

नीट परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चर्चा नहीं चाहती है. सिर्फ भ्रम और अफवाहें फैलाना चाहती है. जब राष्ट्रपति ने खुद उन सवालों का उल्लेख किया, कांग्रेस के पास चर्चा का अवसर था लेकिन उनको सिर्फ राजनीति करनी है. उनको बच्चों से कोई मतलब नहीं है.

‘किसके खिलाफ प्रदर्शन कर रही AAP’
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम एनटीए को बेहतर बना रहें हैं. एनटीए का नेतृत्व बदला है. ऐसे मामलों के खिलाफ सख्त कानून बनाया है. ये मामला हमने सीबीआई को सौंपा है. आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि आदेश तो कोर्ट ने दिए हैं तो AAP किसके खिलाफ प्रदर्शन कर रही है.

मुख्यमंत्री बदलने के सवाल पर प्रधान ने कहा कि भाजपा कई तरह के प्रयोग करती रहती है. पहले भी कई राज्यों हुआ है. हरियाणा में नायब सैनी जैसे अच्छे कार्यकर्ता को मौका दिया है. ये पार्टी की रणनीति होती है.

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...