— नए और पुराने भवन में अलग—अलग होंगे विभाग
भोपाल।
भेल के हबीबगंज स्थित कस्तूरबा अस्पताल में अस्पताल प्रबंधन ने नए और पुराने भवन में अलग—अलग कक्ष में विभागों की नए सिरे से जमावट की है। नए भवन में 13 कक्षों में विभाग बनाए गए हैं जबकि प्रथम तल पर आईसीयू, पुरुष—महिला मेडिकल वार्ड और बाल्य एवं शिशु रोग वार्ड रहेगा। पुराने भवन में 21 कक्ष में विभाग संचालित होंगे।
नई व्यवस्था के अनुसार नए भवन की ओपीडी में आकस्मिक चिकित्सा कक्ष—वार्ड, आकस्मिक चिकित्सा वार्ड, लघु शल्य चिकित्सा कक्ष, ईसीजी कक्ष, अस्थि रोग विभाग, प्लास्टर कक्ष, मेडिकल बाहृय रोग विभाग, छाती रोग विभाग, दंत रोग विभाग, एक्स—रे विभाग, शल्य चिकित्सा विभाग व प्रथम तल पर गहन चिकित्सा इकाई, पुरुष—महिला मेडिकल वार्ड और बाल्य एवं शिशु रोग वार्ड रहेगा।
इसी तरह पुराने भवन में शिशु रोग विभाग, नाक, कान—गला विभाग, आहार विशेषज्ञ विभाग, टीकाकरण कक्ष, सोनाग्राफी कक्ष, एक्स—रे कक्ष, फिजियोथेरेपी कक्ष, वरिष्ठ नागरिक चिकित्सा विभाग, डीएनबी टीचिंग कक्ष, त्वचा रोग विभाग, विजिटिंग स्पेश्लिस्ट—सुपर स्पेश्लिस्ट विभाग, नेत्र रोग विभाग, मानसिक रोग विभाग, स्त्री रोग विभाग, रेफरल कक्ष, मेडिकल वित्त विभाग के अलावा पुरुष—महिला छाती रोग, अस्थि रोग, शल्य रोग के वार्ड और आईसीयू रहेगा। प्रथम तल पर प्रसूति एवं स्त्री रोग व नेत्र रोग विभाग के वार्ड होंगे।
