11.6 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedT20 World Cup भारत ने जीता, सुंदर पिचाई और सत्य नडेला ने...

T20 World Cup भारत ने जीता, सुंदर पिचाई और सत्य नडेला ने कही ये बात

Published on

नई दिल्ली ,

T20 World Cup 2024 का भारत चैंपियन बन गया है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने कप अपने नाम किया और इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी को जीता. इसके बाद देश में खुशी की लहर दौड़ गई. सोशल मीडिया से लेकर मैसेजिंग ऐप तक लोग टीम इंडिया को बधाई दे रहे हैं. ऐसे में दिग्गज टेक कंपनियों के CEO कहां पीछे रहने वाले थे.

भारतीय क्रिकेट टीम की इस रोमांचक जीत के बाद क्रिकेट X प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड रहा है. इसमें #T20WorldCupFinal, #MSDhoni जैसे नाम शामिल रहे. इस बीच टेक जगत की दिग्गज कंपनियां जैसे गूगल और माइक्रोसॉफ्ट कहां पीछे रहने वाले थे. Google और Alphabet के CEO सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्या नडेला ने टीम इंडिया को बधाई दी.

सुंदर पिचाई ने किया पोस्ट
T20 World CUP की जीत पर सुंदर पिचाई ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी. इसके लिए उन्होंने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया है. उन्होंने पोस्ट में कहा,क्या खेल था, मैं मुश्किल से सांस ले पाया, खेल अद्भुत था. टीम इंडिया को जीत की बधाई हो. भारत इस जीत का हकदार था. साउथ अफ्रिका ने भी बेहतर खेला. शानदार #WorldT20

सत्य नडेला ने भी दी बधाई
सुंदर पिचाई के अलावा Microsoft में चेयरमैन और CEO सत्य नडेला ने भी टीम इंडिया को बधाई दी. उन्होंने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया. नडेला ने अपने पोस्ट में कहा, क्या फाइनल था, टीम इंडिया को जीत की बधाई, साउथ अफ्रिका ने भी अच्छा खेला. सुपर वर्ल्ड कप…आइए हम वेस्ट इंडीज और यूएसए में और अधिक क्रिकेट खेलें.

Latest articles

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मप्र में एलपीजी संकट: कई शहरों में राहत, भोपाल में अब भी किल्लत, सिलेंडर खत्म होने पर हंगामा

भोपाल मप्र के कई शहरों में एलपीजी गैस संकट से आंशिक राहत मिलनी शुरू हो...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...