11.6 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedपटौदी खानदान के नवाब से की शादी, 'निकाहनामा' में थी ये शर्त,...

पटौदी खानदान के नवाब से की शादी, ‘निकाहनामा’ में थी ये शर्त, शर्मिला टैगोर ने सालों बाद किया रिवील

Published on

वेटरन एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने पटौदी खानदान के नवाब-क्रिकेटर मंसूर अली खान उर्फ टाइगर पटौदी से लव मैरिज की थी. बावजूद इसके उनके निकाहनामे में एक अनोखी शर्त मौजूद थी. इसका खुलासा एक्ट्रेस ने सालों बाद किया है. शर्मिला ने बताया कि वो कौन सी शर्त थी. हालांकि इसे बताते हुए वो हंस भी पड़ीं.

निकाहनामा में मौजूद शर्त
शर्मिला टैगोर ने हाल ही में वकील-पॉलिटिशियन कपिल सिब्बल को दिए इंटरव्यू में अपने निकाहनामे, क्रिकेट और फिल्मों के हिट-फ्लॉप होने पर बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे वो शुरू से क्रिकेट और फिल्म्स के बीच रही हैं. उस दौर में उनकी सबसे लवेबल जोड़ी हुआ करती थी. आज के दौर में एक्ट्रेसेज को अपने क्रिकेटर पति का मैच देखने और फील्ड में शामिल होने की आजादी होती है, लेकिन वहीं अगर शर्मिला की बात करें तो वो इस बारे में बात तक नहीं कर सकती थीं.

इंटरव्यू में शर्मिला ने इस पर जोक करते हुए कहा- इंडस्ट्री लगातार तेजी से बदलती है. यहां पर छोटी बजट की फिल्मों को भी उसके ऑडियन्स मिल रहे हैं, अगर उनकी कहानी अच्छी है तो. मैं इतनी क्वालिफाईड नहीं कि क्रिकेट पर बात कर पाऊं. ये मेरे निकाहनामा का हिस्सा था कि- आप कभी क्रिकेट के बारे में कोई बात नहीं कर सकती हैं. शर्मिला ने मजाकिए अंदाज में बताया कि वो क्रिकेट पर डिस्कशन नहीं कर सकती हैं क्योंकि उन पर बैन लगा हुआ है.

सत्यजीत रे से मिली सीख
इसी के साथ शर्मिला ने फिल्मों पर बात करते हुए कहा- क्रिएटिव शब्द अपने आप में एक बहुत ही प्रोब्लमैटिक शब्द है. सत्यजीत रे ने मुझे सिखाया कि एक बेहतरीन फिल्म बनाने के लिए आपको असाधारण बजट की जरूरत नहीं होती. आपको असाधारण कल्पना, असाधारण प्रतिभा और सिनेमा के बारे में असाधारण समझ की जरूरत होती है. ‘ऑल वी इमेजिन एज़ लाइट’ कोई महंगी फिल्म नहीं है, लेकिन इसने कान्स में अवॉर्ड जीता है और मुझे यकीन है कि जब ये यहां रिलीज होगी तो लोग इसे बड़ी संख्या में देखेंगे.

मालूम हो, शर्मिला ने लेजेंड्री क्रिकेटर मंसूर अली खान से शादी की थी. उन्होंने खुद बताया था कि वो उनसे कोलकाता की एक क्रिकेट पार्टी में मिली थीं. तब वो क्रिकेट खूब देखा करती थीं. उन्होंने उसी पार्टी में ही नंबर एक्सचेंज किए थे. शर्मिला को बाहर ले जाने के लिए भी उन्होंने एक प्रैंक के तहत पूछा था. इसका जिक्र खुद शर्मिला ने कौन बनेगा करोड़पति शो के दौरान किया था. इसके बाद दोनों में प्यार हुआ और शादी की. शर्मिला और मंसूर के तीन बच्चे हैं- सैफ अली खान, सोहा अली खान और सबा अली खान.

Latest articles

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मप्र में एलपीजी संकट: कई शहरों में राहत, भोपाल में अब भी किल्लत, सिलेंडर खत्म होने पर हंगामा

भोपाल मप्र के कई शहरों में एलपीजी गैस संकट से आंशिक राहत मिलनी शुरू हो...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...