11.6 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedमोनाली ठाकुर के साथ कॉन्सर्ट में बदसलूकी, शख्स ने किया आपत्तिजनक कमेंट...

मोनाली ठाकुर के साथ कॉन्सर्ट में बदसलूकी, शख्स ने किया आपत्तिजनक कमेंट तो भड़कीं सिंगर ने लगा दी क्लास

Published on

सिंगर और एक्ट्रेस मोनाली ठाकुर के साथ हाल ही एक कॉन्सर्ट में बदसलूकी हुई, जिससे वह भड़क गईं। मोनाली ठाकुर इतने गुस्से में थीं कि उन्होंने कॉन्सर्ट बीच में रोक दिया और बदसलूकी करने वाले शख्स को खूब लताड़ा। कॉन्सर्ट के दौरान एक शख्स ने भीड़ के बीच खड़े होकर मोनाली ठाकुर के प्राइवेट पार्ट पर कमेंट किया। इससे मोनाली ठाकुर गुस्से से आगबबूला हो गईं।

‘दैनिक भास्कर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, Monali Thakur शनिवार, 29 जून को भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में परफॉर्म करने पहुंची थीं। यहां कॉन्सर्ट में कॉलेज के बच्चे थे और भारी भीड़ थी। लेकिन तभी मोनाली ने अचानक कॉन्सर्ट रोक दिया। फिर उन्होंने अपनी टीम से कुछ कहा और भड़क गईं।

प्राइवेट पार्ट पर किया था कमेंट, भड़कीं मोनाली यह बोलीं
मोनाली ठाकुर ने भीड़ में खड़े एक शख्स की ओर इशारा करते हुए बताया कि उसने उनके प्राइवेट पार्ट पर कमेंट किया। उन्होंने इसे यौन उत्पीड़न बताया और कहा कि कुछ लोग भीड़ में छुपकर कमेंट करते हैं। फिर मोनाली ने उस शख्स से कहा कि आप काफी यंग हैं और इस तरह की बात किसी के लिए भी नहीं कहनी चाहिए। मोनाली ठाकुर ने कहा कि वह इस मुद्दे पर आवाज उठानी थी और इसलिए उन्हें मौका मिला तो बात की।

शख्स बोला- डांस मूव्स की तारीफ की थी
इसके बाद जब मामला शांत हुआ तो मोनाली ठाकुर का कॉन्सर्ट दोबारा शुरू हुआ और सिंगर ने फिर गाना शुरू कर दिया। वहीं, उस शख्स ने इस मामले पर सफाई दी कि उसने सिर्फ मोनाली के डांस मूव्स पर कमेंट किया था, और कुछ भी आपत्तिजनक नहीं कहा था।

मोनाली ठाकुर दे चुकी हैं हिट गाने
मोनाली ठाकुर एक नेशनल अवॉर्ड विनिंग सिंगर हैं और कई हिट गाने गा चुकी हैं, जिनमें ‘ये मोह मोह के धागे’, ‘सवार लूं’ और ‘जरा जरा टच मी’ जैसे गाने शामिल हैं। उन्होंने कई सिंगिंग रियलिटी शोज भी जज किए हैं।

Latest articles

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...