11.9 C
London
Saturday, April 4, 2026
Homeराजनीतिराहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, NEET पर कल संसद...

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, NEET पर कल संसद में चर्चा की उठाई मांग

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने NEET पेपर लीक मामले पर संसद में उनसे बहस का समय मांगा है. राहुल गांधी ने कहा, “हमारा उद्देश्य 24 लाख NEET के कैंडिडेट्स के हित में बात करना है, जो जवाब के हकदार हैं.” संसद में प्रधानमंत्री के भाषण से पहले LoP ने पीएम से कहा, “मेरा मानना ​​है कि यह उचित होगा कि आप इस बहस का नेतृत्व करें.”

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने एक्स पोस्ट में चिट्ठी शेयर करते हुए कहा, “मैं कल (बुधवार को) संसद में NEET पर बहस का अनुरोध करने के लिए लिख रहा हूं.” LoP ने अपनी चिट्ठी में कहा, “जैसा कि आप जानते हैं, इस (NEET के) मुद्दे पर बहस के लिए विपक्ष के अनुरोध को 28 जून को संसद के दोनों सदनों में अस्वीकार कर दिया गया था. कल विपक्ष ने इस मुद्दे पर फिर से चर्चा के लिए अनुरोध किया था.”

’24 लाख कैंडिडेट्स के कल्याण का सोचना होगा’
राहुल गांधी ने कहा, “लोकसभा के अध्यक्ष ने विपक्ष को आश्वासन दिया था कि वे इस मामले पर सरकार से चर्चा करेंगे. हमें (NEET के लिए) आगे रास्ता खोजना होगा. हमें 24 लाख कैंडिडेट्स के कल्याण के बारे में चर्चा करनी होगी. लाखों लोग अपने बच्चे को पढ़ाने-लिखाने के लिए व्यक्तिगत बलिदान देते हैं. कई लोगों के लिए, पेपर लीक जीवन भर के सपने के साथ विश्वासघात है.”

‘सात साल में 70 पेपर लीक हुए’, बोले LoP
राहुल गांधी ने कहा, “आज स्टूडेंट्स और उनके परिवार मुद्दे को लेकर निर्णायक कदम उठाने के लिए हमारे और अपने जनप्रतिनिधियों की तरफ देख रहे हैं. NEET परीक्षा पर तत्काल रूप से ध्यान देने की जरूरत है.” कांग्रेस नेता और लोकसभा में LoP ने अपनी चिट्ठी में पीएम मोदी से कहा, “पिछले सात सालों में 70 से ज्यादा पेपर लीक हुए हैं, जिससे 2 करोड़ से ज्यादा स्टूडेंट्स प्रभावित हुए हैं.”

पीएम मोदी से बहस के नेतृत्व की अपील
राहुल गांधी ने कहा, “हमारे स्टूडेंट्स जवाब के हकदार हैं. संसद में बहस उनके विश्वास को दोबारा विश्वास पैदा करने की तरफ पहला कदम होगा. मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार से अनुरोध है कि कल सदन में बहस का समय दिया जाएगा.” राहुल गांधी ने कहा, “मेरा मानना ​​है कि स्टूडेंट्स के हित में अगर आप इस बहस का नेतृत्व करें तो यह उचित होगा.

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...