9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराजनीति'रक्षा मंत्री ने शहीद अग्निवीर को लेकर संसद में झूठ बोला', राहुल...

‘रक्षा मंत्री ने शहीद अग्निवीर को लेकर संसद में झूठ बोला’, राहुल गांधी ने साधा निशाना

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि रक्षा मंत्री ने शहीद अग्निवीर के परिवार को मदद मिलने के बारे में सदन में झूठ बोला है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए.राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘सत्य की रक्षा हर धर्म का आधार है. लेकिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीद अग्निवीर के परिवार को सहायता मिलने के बारे में संसद में झूठ बोला. उनके झूठ पर शहीद अग्निवीर अजय सिंह के पिता ने खुद सच्चाई बताई है. रक्षा मंत्री को संसद, देश, सेना और शहीद अग्निवीर अजय सिंह के परिवार से माफी मांगनी चाहिए.’

‘अग्निवीर जवानों को शहीद नहीं मानते मोदी जी’
लोकसभा चुनाव के बाद संसद का पहला सत्र संपन्न हो गया है. इस सत्र में विपक्ष ने संविधान, नीट पेपर लीक से लेकर अग्निवीर स्कीम पर सरकार को घेरा. धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर तकरार देखने को मिली.लोकसभा में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना का भी हवाला दिया. उन्होंने कहा कि मैं अग्निवीर के परिवार से मिला हूं. केंद्र सरकार अग्निवीर को शहीद का दर्जा नहीं देती है. अग्निवीर यूज एंड थ्रो मजदूर हैं. इस योजना को लेकर जवानों के मन में भय है. मोदी जी इन जवानों को शहीद नहीं मानते हैं.

‘सदन को गुमराह किया जा रहा है’
राहुल ने कहा कि अग्निवीर जवानों को सिर्फ छह महीने की ट्रेनिंग दी जाती है. इस योजना से जवानों में भय है. अग्निवीर की सच्चाई सेना जानती है. हमारी सरकार आएगी तो हम अग्निवीर को हटा देंगे.वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीच में उठते हुए कहा कि अग्निवीर योजना को लेकर सदन में गलतबयानी की जा रही है. शहीद अग्निवीर को लेकर एक करोड़ रुपए का मुआवजा मिलता है. सदन को गुमराह किया जा रहा है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...