4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यजहां मिले अच्छे परिणाम, वहां बीजेपी ने स्थायी किए प्रभारियों के नाम,...

जहां मिले अच्छे परिणाम, वहां बीजेपी ने स्थायी किए प्रभारियों के नाम, यूपी के 7 लोगों को जिम्मेदारी

Published on

लखनऊ

लोकसभा चुनाव में बेहतर नतीजों के लिए यूपी से उतारे गए चुनाव प्रभारियों को भाजपा ने नतीजे अच्छे मिलने के बाद उन्हें उसी राज्य का स्थायी प्रभारी बना दिया है। अब ये सभी प्रभारी अगली चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इन प्रभारियों में उनके नाम भी शामिल किए गए हैं, जो यूपी की सियासत में कभी हाशिए पर चले गए थे। शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यों के प्रभारियों और सह प्रभारियों की सूची की घोषणा की, जिनमें 7 यूपी से हैं।

महेंद्र सिंह और श्रीकांत का कद बढ़ा
बीजेपी ने पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह और श्रीकांत शर्मा का कद बढ़ा दिया है। योगी सरकार 1.0 में जलशक्ति मंत्री रहे डॉ. महेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य का चुनाव प्रभारी बनाया गया था। वहां लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने क्लीन स्वीप करते हुए 29 में 29 सीटें हासिल कीं। योगी सरकार 1.0 में ही ऊर्जा मंत्री रहे श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया गया था। हिमाचल में बीजेपी ने चार में से चार सीटें जीतकर क्लीन स्वीप किया है। अब डॉ. महेंद्र और श्रीकांत को इन राज्यों का स्थायी प्रभारी बना दिया गया है।

पिछली सरकार के मंत्री पद से हटने के बाद उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई थी। डॉ. महेंद्र असम और त्रिपुरा के प्रभारी भी रह चुके हैं। पिछले राजस्थान विधानसभा चुनाव में उन्हें 29 जिलों की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके अलावा राज्यसभा सांसद और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे विजयपाल सिंह तोमर को ओडिशा का प्रभारी बना दिया है। उन्हें भी लोकसभा चुनाव में ओडिशा के चुनाव प्रभारी का जिम्मा दिया गया था। ओडीशा में 21 में 20 सीटें बीजेपी ने जीती हैं। मेरठ के रहने वाले विजयपाल काफी दिनों से ओडिशा में काम कर रहे थे। वहां बीजेपी राज्य सरकार बनाने में भी कामयाब हुई है।

राधामोहन और लक्ष्मीकांत का रसूख बरकरार
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई को झारखंड में चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी। उनका कद बरकरार रखा गया है। लक्ष्मीकांत 2014 में तब यूपी बीजेपी के अध्यक्ष थे, जब पार्टी ने पहली बार सहयोगियों के साथ 73 लोकसभा सीटें जीती थीं। प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने के बाद 2017 में वह विधानसभा चुनाव हार गए। इसके बाद से इस ब्राह्मण नेता को हाशिए पर गया मान लिया गया था। 2022 के विस चुनाव से पहले खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पहल पर उन्हें पार्टी में आने वाले नेताओं की जॉइनिंग कमिटी का प्रमुख बना दिया गया था। चुनाव बाद उनका कद बढ़ाते हुए राज्यसभा भेजा गया। उन्हें राज्यसभा में मुख्य सचेतक बनाने के बाद झारखंड का जिम्मा सौंपा गया था।

इसके बाद उन्हें झारखंड का ही चुनाव प्रभारी बनाया गया। झारखंड में 14 में आठ सीटें बीजेपी के खाते में आई है। इसके बाद उनका पद बरकरार रखा गया है। वहीं गोरखपुर सदर के पूर्व विधायक और अब राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन अग्रवाल को कर्नाटक का प्रभारी बना दिया गया है। राधा मोहन को पहले केरल का सह प्रभारी बनाया गया था। इसके बाद उन्हें कर्नाटक चुनाव का प्रभारी बनाया गया। कर्नाटक में बीजेपी को 28 में 17 सीटें मिली हैं। इसके अलावा इस बार धौरहरा से चुनाव हारीं पूर्व सांसद रेखा वर्मा को उत्तराखंड का सह प्रभारी तो राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर को हरियाणा का सह प्रभारी बनाया गया है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...