9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराजनीति7 जुलाई को बैठक, विधानसभा चुनाव के लिए पोस्टर लॉन्च... दिल्ली मिशन...

7 जुलाई को बैठक, विधानसभा चुनाव के लिए पोस्टर लॉन्च… दिल्ली मिशन 2025 की रणनीति बना रही BJP

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सीटों पर विजय पाने के बाद अब बीजेपी का लक्ष्य दिल्ली विधानसभा की विजय है. इसके लिए पार्टी ने रणनीति बनाने की शुरुआत भी कर दी है. राजधानी दिल्ली में आने वाले साल 2025 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के लिए तैयारी कर रही बीजेपी
एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी संकटों से जूझ रही है, सीएम केजरीवाल जेल में है, बीजेपी संसदीय चुनाव की ही तरह विधानसभा में भी बड़ी जीत के लिए तैयारी में जुट गई है. शुक्रवार को दिल्ली बीजेपी ने इस दिशा में जरूरी कदम बढ़ाते हुए पोस्टर लॉन्च भी किया है.

बीजेपी ने लॉन्च किया पोस्टर
भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को 2025 विधानसभा चुनाव के लिए पोस्टर लॉन्च किया है. इस पोस्टर में पीएम मोदी दिख रहे हैं और इसी के साथ मिशन दिल्ली 2025 लिखा हुआ है. पोस्टर में भारत मंडपम, नेशनल वॉर मेमोरियल, स्काई वॉक व राजधानी की अन्य प्रमुख इमारतें भी बनी हुई दिख रही हैं.

प्रदेश कार्यकारिणी की बुलाई गई है बैठक
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले साल यानि 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं. लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार दिल्ली की सभी सात सीटें जीतकर क्लीन स्वीप करने से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अब अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर नजरें गड़ा दी हैं. बीजेपी चाहती है कि विधानसभा चुनाव तक यह मोमेंटम बरकरार रखा जाए और लोकसभा चुनाव में भी लोकसभा चुनाव वाला प्रदर्शन पार्टी दोहराए. इसके लिए रणनीति तैयार करने को दिल्ली बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है.

7 जुलाई को नेहरू स्टेडियम में बैठक
दिल्ली बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 7 जुलाई को नेहरू स्टेडियम में होगी. इस बैठक में पार्टी के करीब दो हजार नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे. दिल्ली बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की यह ऐसी पहली बैठक होगी जिसमें पार्टी पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. दिल्ली की सभी सात सीटों पर बीजेपी की जीत इस बार इसलिए भी खास है क्योंकि अबकी मुकाबला बीजेपी बनाम इंडिया ब्लॉक था. बीजेपी के सामने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की चुनौती थी. पिछले दोनों चुनावों में ये दोनों पार्टियां अपने उम्मीदवार उतारती रही हैं.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...