11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलसंगीत सेरिमनी विश्व कप जश्न में बदली, अंबानी फैमिली ने यूं लुटाया...

संगीत सेरिमनी विश्व कप जश्न में बदली, अंबानी फैमिली ने यूं लुटाया रोहित-हार्दिक-सूर्या पर प्यार

Published on

मुंबई

29 जून के बाद से एक गाना हर किसी की जुबां पर है। वह है 1983 विश्व कप चैंपियन भारतीय टीम पर बनी फिल्म 83 का पॉपुलर सॉन्ग ‘हलरा दो…’। अरिजित सिंह और प्रीतम का यह गाना उस वक्त अंबानी फैमिली के इवेंट में बजने लगा जब मंच पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान हार्दिक पंड्या और धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पहुंचे। अंबानी फैमिली ने अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के सितारों का न केवल स्वागत किया, बल्कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरिमनी एक वक्त के लिए टी20 विश्व कप 2024 के विजेताओं को समर्पित हो गई।

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि नीता अंबानी अपने सभी सितारों से गले मिलकर उन्हें बधाई देती हैं और आकाश अंबानी भी मंच पर मौजूद रहते हैं। मुंबई इंडियंस के मालिक फैमिली ने गजब उत्साह दिखाया और लहरो दो सॉन्ग पर रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव के साथ झूमते नजर आई। इस इवेंट में पूर्व कप्तान एमएस धोनी, मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर ईशान किशन भी पहुंचे थे। जहीर खान वाइफ सागिरका घाटगे के साथ पहुंचे थे, जबकि सूर्यकुमार यादव के साथ उनकी वाइफ देविशा शेट्टी थीं।

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 29 जून को साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। बारबाडोस से स्वदेश पहुंचने के बाद से ही टीम इंडिया जश्न में डूबी हुई है। नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी ने विजेताओं से मुलाकात की तो रोहित सेना मुंबई में विक्ट्री परेड में शामिल हुई है।

उल्लेखनीय है कि दुल्हन बनने जा रही राधिका मर्चेंट ने अपने संगीत समारोह में एक झूमर से प्रेरित पोशाक पहनकर सुर्खियां बटोरीं, जिसमें पेस्टल रंग थे। दूल्हे बनने जा रहे अनंत अंबानी ने अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिज़ाइन किया गया सुनहरा परिधान पहना था। राधिका मर्चेंट ने हल्के रंग की, कई पैनल वाली टिशू स्कर्ट पहनी थी, जिस पर स्वारोवस्की क्रिस्टल से हाथ से कढ़ाई की गई थी। उनके पहनावे में ऑफ-शोल्डर क्रिस्टल स्टेटमेंट ब्लाउज़ और हाथ पर लपेटा हुआ दुपट्टा शामिल था।

इस भव्य समारोह में क्रिकेटर्स, बिजनसमैन फैमिली के अलावा बॉलीवुड के कई कलाकार शामिल हुए और हर किसी ने इस समारोह में अपनी अलग-अलग झलकियां बिखेरीं। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी।

Latest articles

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...