9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराजनीतिबीजेपी-RSS ने शिक्षा माफिया को बढ़ावा दिया... नीट पेपर लीक मामले पर...

बीजेपी-RSS ने शिक्षा माफिया को बढ़ावा दिया… नीट पेपर लीक मामले पर खरगे का सीधा अटैक

Published on

नई दिल्ली

नीट पेपर लीक विवाद अभी तक थमा नहीं है। विपक्ष लगातार अपने हमलों से मोदी सरकार को बैकफुट पर धकेल रहा है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी और RSS को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और संघ ने पूरी शिक्षा व्यवस्था पर कब्जा करके शिक्षा माफिया को बढ़ावा दिया है। इसके अलावा फिर खरगे ने NEET-यूजी परीक्षा दोबारा कराने की बात कही है।

खरगे की ये मांग
खरगे ने एक्स पर लिखा कि मोदी सरकार ने माननीय सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि NEET-UG में कोई पेपर लीक नहीं हुआ है! यह खुलासा झूठ लाखों युवाओं को बताया जा रहा है। उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है। शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ‘कुछ ही जगहों पर अनियमितताएं/नकल हुई हैं।’ ये गुमराह करना है। बीजेपी-आरएसएस ने पूरी शिक्षा व्यवस्था पर नियंत्रण कर शिक्षा माफिया को बढ़ावा दिया है।

उन्होंने आगे दावा किया कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार हमारी शिक्षा व्यवस्था को नष्ट करने पर तुली हुई है। एनसीईआरटी की किताबें हों या परीक्षाओं में पेपर लीक, मोदी सरकार हमारी शिक्षा व्यवस्था को नष्ट करने पर आमादा है। हम अपनी मांग दोहराते हैं कि:
1) NEET-UG का फिर से आयोजन किया जाए। इसे पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन कराया जाए।
2) सभी पेपर लीक घोटालों की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में गहन जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

मोदी सरकार अपने कुकृत्यों से बच नहीं सकती
खड़गे ने आगे कहा कि मोदी सरकार अपने कुकृत्यों से बच नहीं सकती। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि नीट-यूजी 2024 परीक्षा में गोपनीयता के बड़े पैमाने पर भंग होने का कोई सबूत नहीं मिलने पर पूरी परीक्षा को रद्द करना तर्कसंगत नहीं होगा। शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि 5 मई को हुई नीट-यूजी परीक्षा को पूरी तरह से रद्द करना उन लाखों ईमानदार छात्रों के लिए गंभीर खतरा होगा, जिन्होंने 2024 में जीतोड़ मेहनत की थी। केंद्र सरकार ने शीर्ष अदालत के समक्ष लंबित याचिकाओं के एक समूह पर हलफनामा दायर किया है, जिसमें पेपर लीक और परीक्षा में धोखाधड़ी के आरोपों को लेकर नीट-यूजी 2024 के परिणामों को वापस लेने और परीक्षा को फिर से आयोजित करने का निर्देश देने की मांग की गई है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...