10.1 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedकनाडा की ट्रूडो सरकार ने भारतीय कामगारों के लिए खोले दरवाजे, एक्सप्रेस...

कनाडा की ट्रूडो सरकार ने भारतीय कामगारों के लिए खोले दरवाजे, एक्सप्रेस एंट्री ड्रॉ का किया ऐलान

Published on

ओटावा

कनाडा में काम करने के लिए जाने की अच्छा रखने वाले भारतीयों की बड़ी संख्या है। ऐसी इच्छा रखने वालों को कनाडा सरकार मौका दे रही है। कनाडा इमिग्रेशन, रिफ्यूजी और सिटिजनशिप कनाडा (आईआरसीसी) ट्रेड प्रोफेशन में कुशल भारतीय कामगारों के लिए अपने दरवाजे खोल रहा है। आईआरसीसी ने हाल ही में ट्रेड प्रोफेशन में कुशल कामगारों को लक्षित करते हुए एक विशेष एक्सप्रेस एंट्री ड्रॉ आयोजित किया। दिसंबर 2023 के बाद यह पहला ऐसा ड्रॉ है। यह ड्रॉ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रतिभाओं को आकर्षित करने की कोशिश है। योग्य उम्मीदवारों को कुल 1,800 इन्विटेशन टू अप्लाई (आईटीए) जारी किए गए हैं। ऐसे में ट्रेड प्रोफेशन में कुशल भारतीय कामगारों के लिए कनाडा में काम करने का ये अच्छा मौका है।

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सप्रेस एंट्री ड्रॉ में पात्रता होने के लिए कॉम्प्रिहेंसिव रैंकिंग सिस्टम (सीआरएस) में न्यूनतम 436 स्कोर की जरूरत होगी। यह ड्रॉ आईआरसीसी की पहल का हिस्सा है। कनाडा सरकार इस वर्ष श्रेणी आधारित ड्रॉ के माध्यम से आवेदन करने के लिए सभी आमंत्रणों में से 5 प्रतिशत को व्यापार व्यवसायों के लिए रखने की योजना बना रही है। 2 जुलाई को आईआरसीसी ने प्रांतीय नामांकित कार्यक्रम (पीएनपी) में उम्मीदवारों के लिए विशेष रूप से एक ड्रॉ आयोजित किया। इस ड्रॉ में 920 उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से प्रत्येक को न्यूनतम 739 CRS स्कोर की आवश्यकता थी।

भारतीयों को कैसे होगा फायदा
भारतीयों के लिए कनाडा के इन कदमों का मतलब है कि अगर उनके पास खास कौशल है या उन्हें किसी प्रांत द्वारा नामित किया गया है तो वह वहां जा सकते हैं। एक्सप्रेस एंट्री ड्रॉ 2015 में शुरू की गई थी, ये प्रणाली तीन मुख्य कार्यक्रमों के लिए आवेदनों का प्रबंधन करती है। इसमें कैनेडियन एक्सपीरियंस क्लास (CEC), फेडरल स्किल्ड वर्कर प्रोग्राम (FSWP), और फेडरल स्किल्ड ट्रेड्स प्रोग्राम (FSTP)। यह उम्मीदवारों का मूल्यांकन उम्र, कार्य अनुभव, भाषा कौशल और व्यवसाय जैसे कारकों के आधार पर करने के लिए व्यापक रैंकिंग प्रणाली (CRS) का उपयोग करता है। उच्च CRS स्कोर उम्मीदवार के ITA प्राप्त करने की संभावनाओं को बढ़ाता है।

एक्सप्रेस एंट्री ड्रॉ सामान्य, प्रोग्राम आधारित या श्रेणी आधारित हो सकते हैं। सामान्य ड्रॉ में सभी उम्मीदवारों पर विचार किया जाता है, जबकि प्रोग्राम आधारित ड्रॉ में CEC, FSWP या FSTP जैसे विशेष कार्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। श्रेणी आधारित ड्रॉ कनाडा के कार्यबल में आवश्यक विशिष्ट कौशल या विशेषताओं वाले उम्मीदवारों को लक्षित करता है। एक्सप्रेस एंट्री में प्रवेश पाने के लिए सिर्फ़ न्यूनतम मानदंड पूरा करने से जरूरत होती है। इसमें कार्य अनुभव, शिक्षा, भाषा में महारत और एफएसडब्ल्यू पॉइंट ग्रिड।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...