9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्य'बाबा भोले समेत अन्य दोषियों पर हो कार्रवाई, राजनैतिक स्वार्थ में ढीली...

‘बाबा भोले समेत अन्य दोषियों पर हो कार्रवाई, राजनैतिक स्वार्थ में ढीली न हो सरकार…’, हाथरस कांड पर आया मायावती का बड़ा बयान

Published on

नई दिल्ल

हाथरस के सत्संग भगदड़ मामले में बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने “भोले बाबा जैसे अनेकों और बाबाओं के अन्धविश्वास और पाखण्डवाद के बहकावे में आकर अपनी मुश्किलों को और नहीं बढ़ाने की सलाह” दी है. उन्होंने भगदड़ में 121 लोगों के जान गंवाने को “अति-चिन्ताजनक” बताया और “बाबा भोले जैसे अन्य जो भी दोषी हैं” उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की.

मायावती ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “देश में गरीबाों, दलितों व पीड़ितों आदि को अपनी गरीबी और अन्य सभी दुःखों को दूर करने के लिए हाथरस के भोले बाबा जैसे अनेकों और बाबाओं के अन्धविश्वास और पाखण्डवाद के बहकावे में आकर अपने दुःख और पीड़ा को और नहीं बढ़ाना चाहिए, यही सलाह.”

121 लोगों की मौत को बताया “अति-चिन्ताजनक”
मायावती ने कहा, “बल्कि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के बताए हुए रास्तों पर चलकर इन्हें सत्ता खुद अपने हाथों में लेकर अपनी तकदीर खुद बदलनी होगी. इन्हें अपनी पार्टी बीएसपी से ही जुड़ना होगा, तभी ये लोग हाथरस जैसे काण्डों से बच सकते हैं जिसमें 121 लोगों की हुई मृत्यु अति-चिन्ताजनक” है.

“जो भी दोषी हैं” उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील
बीएसपी चीफ ने एक अन्य पोस्ट में कहा, “हाथरस काण्ड में, बाबा भोले सहित अन्य जो भी दोषी हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. ऐसे अन्य और बाबाओं के विरुद्ध भी कार्रवाई होनी जरूरी है. इस मामले में सरकार को अपने राजनैतिक स्वार्थ में ढ़ीला नहीं पड़ना चाहिए ताकि आगे लोगों को अपनी जान ना गवांनी पडे़.”

भोले बाबा ने भी तोड़ी अपनी चुप्पी
उत्तर प्रदेश के हाथरस में बाबा नारायण साकार हरि के सत्संग में 2 जुलाई को मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए थे. सत्संग में जुटी हजारों की भीड़ बेकाबू हो जाने के बाद जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के लोग काफी दुखी हैं. घटना की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है. इस घटना पर भोले बाबा ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी और मरने वालों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई है.

Latest articles

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...