9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यकल चेन्नई जाएंगी मायावती, तमिलनाडु BSP अध्यक्ष को देंगी श्रद्धांजलि, समर्थकों से...

कल चेन्नई जाएंगी मायावती, तमिलनाडु BSP अध्यक्ष को देंगी श्रद्धांजलि, समर्थकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

Published on

लखनऊ,

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में शुक्रवार शाम को बहुजन समाज पार्टी (BSP) के प्रदेश अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की सरेआम चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. तीन बाइक पर सवार हत्यारों ने आर्मस्ट्रांग पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए जिन्हें बाद में अरेस्ट कर लिया गया. इस हत्या के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने ऐलान किया है कि वह रविवार को चेन्नई जाएंगी और मृतक के परिजनों से मुलाकात करेंगी.

बसपा सुप्रीमो ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘तमिलनाडु में बीएसपी के कर्मठ एवं समर्पित नेता व स्टेट पार्टी यूनिट के अध्यक्ष श्री के. आर्मस्ट्रांग की कल शाम उनके चेन्नई आवास के बाहर की गयी जघन्य हत्या से पूरे समाज में दुःख व आक्रोश की लहर. सरकार को अविलम्ब सख्त/जरूरी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं को आगे रोका जा सके. इस अति-दुःखद व चिन्ताजनक घटना की गंभीरता आदि को देखते हुए कल सुबह मेरा चेन्नई जाकर श्री आर्मस्ट्रांग को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने व उनके पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना देने का कार्यक्रम. सभी शान्ति व्यवस्था बनाए रखें, यह अपील.’

8 आरोपी अरेस्ट
इस हाई प्रोफाइल हत्या के बाद एक्टिव हुई चेन्नई पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों का कनेक्शन आर्कोट सुरेश गैंग के साथ जुड़ा बताया जा रहा है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक BSP प्रदेश अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की हत्या के मामले में शुरुआती जांच में कुछ तथ्य सामने आए हैं. यह हत्याकांड पुरानी रंजिश और बदले की भावना से जुड़ा लग रहा है. दरअसल, पिछले साल चेन्नई में आर्कोट सुरेश नामक हिस्ट्रीशीटर की हत्या हुई थी. आर्मस्ट्रांग की हत्या के सिलसिले में अब तक गिरफ्तार किए गए 8 आरोपी या तो आर्कोट सुरेश के रिश्तेदार हैं या फिर गिरोह के सदस्य हैं. इनमें से एक पोन्नई बाला जो अभी हिरासत में है, आर्कोट सुरेश का भाई है.

हालांकि अभी तक यह साबित नही हो सका है कि यह आपसी रंजिश का मामला है या फिर इसमें कुछ और एंगल है. आरोपियों से पूछताछ के बाद हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाया जा सकेगा. चेन्नई उत्तर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक असरा गर्ग ने एजेंसी को बताया कि जांच के लिए दस टीमें गठित की गई हैं. मर्डर में धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया है.

दोस्त से बात कर रहे थे आर्मस्ट्रांग
बता दें कि तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 5 जून को शाम 7 बजे बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के प्रदेश अध्यक्ष की बेरहमी से हत्या कर दी गई. 47 साल के आर्मस्ट्रांग पेरम्बूर इलाके में अपने नवनिर्मित घर के पास दोस्त से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान शाम करीब 7 बजे हथियारों से लैस 3 बाइकों पर सवार बदमाशों ने आर्मस्ट्रांग पर हमला कर दिया.

वारदात की जगह पर पड़ा मिला चाकू
घटनास्थल पर एक बड़ा चाकू पड़ा मिला है, जहां आर्मस्ट्रांग की हत्या की गई. आर्मस्ट्रांग को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. जांच में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने आजतक को बताया कि 6 लोगों में से 4 ने एक फूड डिलीवरी कंपनी की टी-शर्ट पहन रखी थी.

Latest articles

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...