9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यJ&K: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, सेना का एक जवान...

J&K: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, सेना का एक जवान शहीद, एक जवान घायल

Published on

जम्मू,

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के मोदरघम इलाके में संयुक्त बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई. आतंकियों से मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक जवान घायल हो गया है. घायल जवान को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक कुलगाम के मोदरघम इलाके में संयुक्त बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई. कुलगाम के इलाके में एक आतंकियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया इनपुट मिला था. इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.

बताया जा रहा है कि सेना ने 2 से 3 आतंकियों को घेर लिया है. मुठभेड़ में सेना के 2 जवान घायल हो गए. घायल जवानों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान एक जवान शहीद हो गया.

Latest articles

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...