9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यस्कूल में चलते-चलते अचानक गिरा दसवीं का छात्र, हो गई मौत... CCTV...

स्कूल में चलते-चलते अचानक गिरा दसवीं का छात्र, हो गई मौत… CCTV में कैद हुई घटना

Published on

दौसा,

राजस्थान के दौसा में दसवीं क्लास में पढ़ने वाला छात्र स्कूल में चलते चलते अचानक गिर गया और मौत हो गई. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. जमीन पर गिरने के बाद छात्र को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. छात्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

दरअसल, बांदीकुई के पास पंडितपुरा गांव का किशोर यतेंद्र उपाध्याय ज्योतिबा फुले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ता था. वह दसवीं क्लास का छात्र था. छात्र अपनी पीठ पर बैग टांगे स्कूल पहुंचा था. जैसे ही वह क्लासरूम में जाने वाला था, तभी गैलरी में वह गिरकर बेहोश हो गया.

छात्र के बेहोश होने से स्कूल में हड़कंप मच गया. तत्काल स्कूल के स्टाफ ने उसे बांदीकुई अस्पताल भिजवाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. हालांकि डॉक्टरों ने सीपीआर दिया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली.

दसवीं के छात्र यतेंद्र की मौत के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, जिसकी वजह से मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं लग सका. अनुमान लगाया जा रहा है कि छात्र की मौत हार्ट अटैक की वजह से हो सकती है. जब डॉक्टरों ने छात्र यतेंद्र की मेडिकल हिस्ट्री पता की तो सामने आया कि चार साल पहले हार्ट की समस्या को लेकर उसे जयपुर में एडमिट रखा गया था. ऐसे में छात्र पहले से हार्ट की बीमारी का शिकार रहा था.

Latest articles

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...