9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यलखनऊ: गला दबाया, जबरदस्ती की कोशिश, जान बच गई... Viral Video थप्पड़...

लखनऊ: गला दबाया, जबरदस्ती की कोशिश, जान बच गई… Viral Video थप्पड़ कांड में आया लड़की का बयान

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक युवती को कई थप्पड़ मारते हुए दिखाई पड़ रहा है. वहीं युवती के पीछे बैठा एक शख्स लड़के की सारी करतूत को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जोकि अब तेजी से वायरल हो रहा है.मामला लखनऊ के विशाल खंड का है, जहां एक कमरे में एक लड़की बेड पर बैठी हुई है. वहीं उसके सामने एक लड़का बैठा हुआ है जो फोन पर किसी से युवती की हैंड फ्री कर लाउडस्पीकर पर बात करवा रहा है. उसके हाथ में एक शराब का गिलास है.

क्या है वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई?
जानकारी के मुताबिक, पहले तो लड़का किसी को फोन किया और फोन पर लाउडस्पीकर ऑन करके लड़की से किसी की बात करवा रहा था और उधर से लड़की को फोन पर एक शख्स गंदी-गंदी गाली दे रहा था. जब लड़की ने इसका विरोध किया और कहा कि इस तरीके से बात मत करिए, तो उस पर सामने बैठा हुआ लड़का तिलमिला गया और लड़की को थप्पड़ पर थप्पड़ जड़ दिया.

पीड़िता ने जानकारी देते हुए बताया कि, वह लखीमपुर की रहने वाली है और ग्रेजुएशन करने के लिए लखनऊ अपने पिता के मित्र डॉक्टर सुधाकर तिवारी (पूर्व आईआरएस अधिकारी) के घर पर रुक कर पढ़ाई करने आई थी. उसने बताया कि उसे लखनऊ आए हुए 15 दिन ही हुए थे. लड़की ने बताया, “मैं ब्रिटिश इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स भी कर रही हूं लेकिन इसी दौरान एक प्रबल सिंह नाम का बदमाश घर आया करता था. उसने अंकल का कोई वीडियो बना लिया था और ब्लैकमेल करता था.”

ब्लैकमेल करके ऐंठने का आरोप
लड़की के मुताबिक, “प्रबल सिंह और उसका पिता संजय प्रताप सिंह अंकल को ब्लैकमेल करके पैसा लिया करता था. साथ ही यह दोनों बाप बेटे लड़कियों को भी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनका शोषण करके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हैं.” पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि, दोनों बाप बेटे गुंडे हैं और सभी का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हैं. यहां तक की कई अधिकारियों का भी वीडियो बनाते हैं और उनको भी ब्लैकमेल करते हैं.

लड़की ने बताया, “इनकी कई प्रॉपर्टी लखनऊ और दिल्ली में है, जिस पर इन लोगों ने कब्जा किया हुआ है. ऐसे में मैं जब अंकल के यहां पढ़ाई करने के लिए आई तो इन लोगों को बर्दाश्त नहीं हुआ. इन लोगों ने मुझसे पहले कहा कि यहां से चली जाओ क्योंकि यह लोग अंकल की जमीन और प्रॉपर्टी पर कब्जा करना चाहते थे, लेकिन मेरे रहने के चलते वह ऐसा नहीं कर पा रहे थे. इसी उद्देश्य से बदमाश प्रबल प्रताप सिंह बीते 12 जून की रात 9 बजे घर पर आया था और मुझे घर से बाहर निकाल रहा था.”

धमकाने के विरोध पर थप्पड़ मारने का आरोप
लड़की ने कहा, “जब मैंने विरोध किया तो उसने अपने पिता को फोन किया तो पिता फोन पर धमकाने लगा और जब मैंने उसका जवाब दिया तो इतने में ही प्रबल प्रताप सिंह ने मुझे थप्पड़ से मारा.” गोमतीनगर पुलिस स्टेशन ने जानकारी देते हुए बताया कि, मामले में कार्यवाही करते हुए धारा 323, 354, 354(खा), 427, 452, 504, 506 और पॉक्सो अधिनियम 7 और 8 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...