9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यमुंबई में 1 करोड़ का फ्लैट, ऑडी कार... गुजरात में पकड़ा गया...

मुंबई में 1 करोड़ का फ्लैट, ऑडी कार… गुजरात में पकड़ा गया करोड़पति चोर, लग्जरी लाइफस्टाइल देख अफसर हैरान

Published on

अहमदाबाद,

गुजरात के वापी में 1 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो चोर की लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में जानकर अफसर भी हैरान रह गए. पुलिस का कहना है कि आरोपी रोहित सोलंकी आलीशान होटलों में रुकता था, फ्लाइट से ट्रेवल करता था.

गुजरात पुलिस का कहना है कि आरोपी रोहित सोलंकी ने कई राज्यों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है. पिछले महीने रोहित कनुभाई सोलंकी ने वापी में 1 लाख रुपये की चोरी की थी. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद से पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी और चोर की तलाश कर रही थी.

इसी मामले में पुलिस ने रोहित गिरफ्तार किया. जब रोहित से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि रोहित चोरी के पैसों से लग्जरी जिंदगी जी रहा है. आरोपी रोहित ने 19 चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है. इनमें वलसाड में तीन, सूरत में एक, पोरबंदर में एक, सेलवाल में एक, तेलंगाना में दो, आंध्र प्रदेश में दो, मध्य प्रदेश में दो और महाराष्ट्र में एक घटना को अंजाम दिया.

आरोपी रोहित ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में छह और चोरियां करने की बात भी कबूल की. उसका कई राज्यों में क्राइम का इतिहास है. पुलिस को यह भी पता चला है कि रोहित सोलंकी ने मुस्लिम महिला से शादी के लिए अपना नाम बदलकर अरहान रख लिया था.

फ्लाइट से ट्रैवल करता था, होटल में स्टे
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रोहित सोलंकी ने मुंबई के मुंब्रा इलाके में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत का आलीशान फ्लैट लिया था, जिसमें वह रह रहा था. इसके अलावा वह ऑडी कार से चलता था.

वलसाड पुलिस ने बताया कि रोहित चोरी करने के लिए लग्जरी होटलों में रुकता था, फ्लाइट से ट्रेवल करता था और होटल कैब बुक करके आता जाता था. चोरी करने से पहले वह दिन में सोसायटियों में जाकर रेकी करता था. पुलिस ने बताया कि आरोपी रोहित मुंबई के डांस बार और नाइट क्लब में पार्टी करने का शौकीन है. वह नशे का भी आदी है. वह हर महीने 1.50 लाख रुपये खर्च करता है.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...