9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यसेना के दावे पर बोली पंजाब पुलिस, कहा- अग्निवीर अजय कुमार से...

सेना के दावे पर बोली पंजाब पुलिस, कहा- अग्निवीर अजय कुमार से जुड़ी कोई वेरिफिकेशन पेंडिंग नहीं

Published on

चंडीगढ़ ,

शहीद अग्निवीर अजय कुमार को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, पंजाब पुलिस ने वैरिफिकेशन के बारे में सेना के दावे पर प्रतिक्रिया दी है. पुलिस ने कहा कि वैरिफिकेशन को लेकर उनके पास कोई भी रिक्वेस्ट नहीं आई है. बता दें कि शहीद अग्निवीर अजय कुमार के परिवार को मुआवजे को लेकर संसद में सवाल उठने के बाद सेना ने बयान दिया था कि अजय कुमार के परिवार को 98.39 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है, पुलिस वैरिफिकेशन के बाद करीब 67 लाख रुपये का मुआवजा और अन्य लाभ का भुगतान किया जाएगा.

हालांकि अग्निवीर अजय कुमार के परिवार ने आजतक से कहा कि उन्हें 98 लाख रुपये मिले हैं, लेकिन सेना की ओर से दावा किए गए 67 लाख रुपये अभी भी लंबित हैं. वहीं, पुलिस वैरिफिकेशन को लेकर भारतीय सेना के दावे पर खन्ना पुलिस ने प्रतिक्रिया दी है.

वैरिफिकेशन का आवेदन नहीं मिलाः SSP अमनीत कोंडल
आजतक से बातचीत में खन्ना की SSP अमनीत कोंडल ने कहा कि अभी तक खन्ना पुलिस के पास कोई पुलिस वैरिफिकेशन का आवेदन पेंडिंग नहीं है. उन्होंने कहा कि जब मुझे ये पता चला तो मैंने तुरंत डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय से जांच की और मुझे बताया गया कि अग्निवीर अजय कुमार के लिए कोई पुलिस वैरिफिकेशन की रिक्वेस्ट नहीं आई है, न ही उन्हें अब तक कोई कैजुअल्टी रिपोर्ट मिली है. एसएसपी ने कहा कि मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगी कि खन्ना पुलिस को पुलिस वैरिफिकेशन का कोई आवेदन नहीं मिला है, न ही कोई आवेदन पेंडिंग है.

अग्निवीर अजय कुमार पिता ने बताया, कहां से कितना पैसा मिला
अग्निवीर अजय कुमार के पिता चरणजीत सिंह ने बताया कि उन्हें बीमा से 50 लाख रुपये और सेना से 48 लाख रुपये मिले हैं, जबकि 67 लाख रुपये बकाया हैं. हालांकि परिवार ने इस बात पर जोर दिया कि उनके लिए पैसे की कोई चिंता नहीं है, लेकिन मुद्दा ये है कि उनके बेटे को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए और परिवार को सभी सुविधाएं दी जानी चाहिए.

क्या है अग्निवीर विवाद?
पिछले सप्ताह संसद में अग्निवीर अजय कुमार के परिवार को मुआवजे को लेकर हाई वोल्टेज बहस हुई थी. विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दावा किया था कि परिवार को कोई मुआवजा नहीं मिला है. इसके बाद केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि परिवार को अब तक एक करोड़ रुपये मिले हैं. इस बीच भारतीय सेना ने एक बयान जारी कर दावा किया था कि परिवार को 98 लाख रुपये का भुगतान किया गया है, जबकि पुलिस वैरिफिकेशन के बाद 67 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...