7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यगोरखपुर के रामगढ़ ताल में ऑक्सिजन की कमी से मर रहीं मछलियां,...

गोरखपुर के रामगढ़ ताल में ऑक्सिजन की कमी से मर रहीं मछलियां, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में खुलासा

Published on

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्थित रामगढ़ ताल सैलानियों के लिए एक बेहद रमणीक स्थान है। तालाब को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए जीडीए और जिला प्रशासन लगातार प्रयास करता है। लेकिन इसके बावजूद तालाब पूरी तरह प्रदूषण मुक्त नहीं हो पाया है। पिछले दिनों सुबह तालाब में हजारों मछलियां मरी हुई पाई गई देखते-देखते जीडीएस सहित जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मछलियों की मौत का कारण जानने के लिए इसकी जांच उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सौंपी गई थी। इसकी रिपोर्ट गुरुवार को मिली, जिसमें ऑक्सिजन की कमी प्रमुख कारण बताया गया है।

करीब 700 हेक्टेयर में फैले रामगढ़ ताल पर बने नौका विहार और चौपाटी का आनंद लेने के लिए गोरखपुर सहित विभिन्न शहरों से भी लोग आते हैं। यह क्षेत्र सैलानियों के लिए एक बेहद खूबसूरत और मनमोहन स्थान के रूप में प्रचारित होता जा रहा है। जहां लोग सुबह शाम सैर-सपाटे का आनंद लेते हैं। रामगढ़ ताल शहर के बीच में एक बहुत बड़े क्षेत्रफल में फैला हुआ है। जहां बहुतायत में मछलियां भी पाई जाती हैं, इन मछलियों का व्यापार भी होता है।

ताल किनारे मिली थीं मछलियां
इसके साथ ही यह सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बनती है। लेकिन विगत दिनों अचानक से हजारों की संख्या में मछलियां तालाब के किनारे मरी पाई गई। जैसे ही इसकी सूचना जीडीएस सहित जिला प्रशासन को हुई तो अधिकारियों के कान खड़े हो गए, लोग तरह-तरह के कयास लगने लगे चर्चाओं का बाजार गर्म हुआ तो आनन फानन में इसकी जांच उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सौंप गई। गुरुवार को मिली रिपोर्ट में पाया गया कि रामगढ़ ताल के पानी में ऑक्सिजन की मात्रा बेहद कम है, जिसकी वजह से मछलियों की मौत हुई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ताल में बायोलॉजिकल ऑक्सिजन डिमांड यानी (BOD) एवं केमिकल ऑक्सिजन डिमांड (COD) की मात्रा मानक से अधिक पाई गई है। जो मछलियों के लिए बेहद हानिकारक है। इसके अलावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कुछ सुझाव भी दिए हैं,जिसके तहत शहर का जो पानी तालाब में गिर रहा है उसका शोधन जरूरी है, डीजल पेट्रोल द्वारा संचालित मोटर बोट से तेल रिसाव होने की दशा में भी ताल का पानी दूषित हो रहा है, जो मछलियों के लिए बेहद नुकसानदायक है। इसके अतिरिक्त रामगढ़ ताल के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए भी समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।

वहीं इस बारे में जब गोरखपुर विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग के अध्यक्ष रहे प्रोफेसर डीके सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि तापमान के बढ़ने के कारण भी पानी में ऑक्सिजन की मात्रा घटती है। सामान्य से कम ऑक्सिजन होना मछलियों के करने का कारण हो सकता है। तालाब के जल शोधन पर भी कार्य होना चाहिए। हालांकि इसको लेकर जीडीए द्वारा पहले से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। बावजूद इसके तालाब का जल पूरी तरह प्रदूषण मुक्त नहीं हो पाया है।

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन सिंह का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी रिपोर्ट में पानी में घुलित ऑक्सिजन की मात्रा कम बताई गई है। उनकी तरफ से कई सुझाव भी दिए गए हैं। हालांकि जहां तक सफाई की बात है, हम पहले से ही तैयार हैं और इसको लेकर कई योजनाएं और अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं गोड़धोईया नाला परियोजना में सीटीपी का निर्माण भी हो रहा है। आसपास कूड़ा फेंकना प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा बाहर का पानी जो तालाब में गिर रहा है, उसे नियंत्रित करने के साथ ही इसका शोधन भी किया जाएगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...